World Boxing Cup Finals: विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में भारत के लिए बुधवार का दिन काफी शानदार रहा है। क्यूंकि भारत के स्टार मुक्केबाज और दो बार की विश्व चैम्पियन निकहत ज़रीन, विश्व चैम्पियन जैसमीन लंबोरिया सहित चार अन्य भारतीय मुक्केबाज़ों ने टूर्नामेंट के चौथे दिन अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगे 15 भारतीय मुक्केबाज :-

इसके चलते हुए अब भारत की तरफ से कुल 15 मुक्केबाज अब आज गुरुवार को स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरने वाले हैं। निकहत और जैसमीन के अलावा इस बार फाइनल में पहुंचने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में जादुमणि सिंह एम (50 किलो), पवन बर्तवाल (55 किलो), सचिन सिवाच (60 किलो) और हितेश गुलिया (70 किलो) शामिल हैं।

क्यूंकि इस बार इन सभी भारतीय मुक्केबाजों ने भी अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। वहीं इस बार निकहत ज़रीन ने अपनी श्रेणी (51 किलो) के कठिन सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए उजबेकिस्तान की जानीवा गुलसेवर को हराया है। इसके अलावा अपनी कंधे की चोट से उबरने के बाद इस सितंबर में विश्व चैम्पियनशिप के जरिए वापसी करने वाली निकहत के लिए यह जीत काफी महत्वपूर्ण भी रही है। क्यूंकि वह लगभग 20 महीने बाद किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के पदक दौर में पहुंची हैं।

इसके अलावा अपनी इस जीत के बाद निकहत ने कहा कि, “पेरिस ओलंपिक के बाद मेरा पदक खाता खुला है, यह मेरे लिए खुशी की बात है। मैं यहीं दिल्ली में विश्व चैम्पियन बनी थी और अब फिर से सेमीफाइनल जीतकर आगे बढ़ी हूँ।” इसके चलते हुए अब फाइनल में उनका सामना चीनी ताइपै की गुओ यी शुआन से होने वाला है।

इसके अलावा इस बार 57 किलो वर्ग में विश्व चैम्पियन जैसमीन ने कजाखस्तान की युवा चैंपियन उलजहां सारसेंबेक को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। जबकि अन्य मुक्केबाज जादुमणि ने पुरुषों के 50 किलो सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के उमर इजाज को हराया है। लेकिन अन्य भारतीय मुक्केबाज नीरज फोगाट (65 किलो), जुगनू (85 किलो) और सुमित कुंडू (75 किलो) अपने-अपने मुकाबलों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







