ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग 12 बता दी थी और अब मैच से एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम घोषित कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को मैच से पहले ही बड़े झटके लग गए थे। उनके कप्तान पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड चोट के चलते इस मैच में हिस्सा नहीं ले रहे थे और अब उनकी जगह पर दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि पहले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।
जेक वेदराल्ड करेंगे डेब्यू

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 21 नवंबर से पर्थ के पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पहले मैच में उस्मान ख्वाजा के साथ जेक वेदराल्ड ओपन करते हुए दिखेंगे।
जेक को इस सीरीज के पहले मैच में जगह दी गई थी और अब वह एशेज में डेब्यू करेंगे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम डेविड वार्नर के जाने के बाद से नए ओपनर की तलाश कर रही है और उसी क्रम में उन्होंने अब जेक को मौका दिया है।
ब्रेंडन डॉगेट भी करेंगे डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में एक नहीं बल्कि दो डेब्यूेंट को मौका दिया है। जेक वेदराल्ड के साथ तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट को मौका दिया गया है। 2021 में स्कॉट बोलैंड आखिरी तेज गेंदबाज थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। उसके बाद से किसी भी तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। हालांकि अब ब्रेंडन डॉगेट का नाम उस लिस्ट में शामिल हो गया है। ब्रेंडन पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला है।
मार्नस लाबुशेन की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलियाई टीम में नंबर 3 की जगह पर मार्नस लाबुशेन की भी वापसी हो रही है। उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और लगातार शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई शतक जड़ते हुए फॉर्म में वापसी की थी। इससे पहले वेस्टइंडीज टूर में कैमरन ग्रीन नंबर 3 में खेल रहे थे और अब वह मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए दिखेंगे।
एशेज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन।






