Thursday, June 11

Google News Sports Digest Hindi

Indonesia Masters: तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने (Indonesia Masters) पहले दौर के मैच में अदनान मौलाना और इंदा काहया सारी जमील की इंडोनेशियाई जोड़ी को हरा दिया है। इस भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशियाई जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18, 21-14 से हराया है। उनका (Indonesia Masters) अगला मुकाबला अब मलेशियाई जोड़ी से होने वाला है।

Indonesia Masters के दूसरे दौर में पहुंची क्रास्टो-कपिला की जोड़ी :

भारत की तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मुकाबले में जीत दर्ज की है। इसके चलते हुए इस भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया मास्टर्स (Indonesia Masters) सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश भी कर लिया है।

Tanisha Crasto and Dhruv Kapila
image source via getty images

इस (Indonesia Masters) टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में खेलते हुए भारतीय जोड़ी ने अदनान मौलाना और इंदा काहया सारी जमील की इंडोनेशियाई जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18, 21-14 से हरा दिया है। इसके चलते हुए अब उनका अगले दौर में सामना मलेशिया के पैंग रॉन हू और सु यिन चेंग की जोड़ी से होने वाला है।

Tanisha Crasto and Dhruv Kapila
image source via getty images

इससे पहले ही तनीषा क्रास्टो ने अपनी साथी जोड़ीदार अनुभवी अश्विनी पोनप्पा के साथ मिलकर (Indonesia Masters) महिला युगल के दूसरे दौर में भी प्रवेश किया था। तब इस भारतीय महिला युगल जोड़ी ने थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसथापोर्नपार्न और सुकिता सुवाचाई को सीधे 21-6, 21-14 से हराया था।

Tanisha Crasto and Dhruv Kapila
image source via getty images

इसके बाद अब (Indonesia Masters) महिला युगल में उनका सामना मलेशिया की पेई की गो और मेई जिंग तेओह से होने वाला है। लेकिन भारत के रोहन कपूर और रूथविका शिवानी गद्दे की अन्य भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी पहले दौर में इंग्लैंड के ग्रेगरी मायर्स और जेनी मायर्स से 9-21, 13-21 से हारकर इस (Indonesia Masters) टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई है।

आज के दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। क्यूंकि आज ओडिशा मास्टर्स 2023 के उपविजेता रहे आयुष शेट्टी और किरण जॉर्ज दोनों ही अपने पुरुष एकल के पहले (Indonesia Masters) मैच हार गए हैं। अपने पहले मुकाबले में हारने से पहले भारत के शेट्टी ने चीन के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी शी यू क्यूई के सामने कड़ी चुनौती पेश की। इस मुकाबले में उनको 19-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Tanisha Crasto and Ashwini Ponnappa
image source via getty images

इसके अलावा एक अन्य (Indonesia Masters) मैच में भारत के किरण जॉर्ज को भी कोरियाई खिलाड़ी जियोन ह्योक-जिन से 12-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। जबकि महिला एकल में भी भारत के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्यूंकि भारत की रक्षिता श्री संतोष रामराज को अपने पहले मुकाबले में जापान की टोमोका मियाज़ाकी से 17-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा तान्या हेमंत को थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन से 14-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version