Thursday, February 12

Google News Sports Digest Hindi

Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में एम्मा नवारो को 6-1, 6-2 से हराकर इगा स्वीयाटेक ने (Australian Open) सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके बाद अब (Australian Open) सेमीफाइनल में उनका सामना मैडिसन कीज़ से होने वाला है। इस समय विश्व की दूसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वीयाटेक साल के पहले ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।

Iga Swiatek
image source via getty images

पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्वीयाटेक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के क्वार्टर फाइनल में 89 मिनट तक चले मुकाबले में एम्मा नवारो को सीधे सेटों में आसानी से 6-1, 6-2 से हरा दिया है। वहीं इससे पहले ही स्वीयाटेक ने साल 2022 के ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में अपना पहला हार्ड-कोर्ट ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेला था। लेकिन तब वह डेनियल कोलिन्स से हार गई थीं।

Australian Open क्वार्टर फाइनल में स्वीयाटेक की आक्रामक शुरुआत :-

इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुरू से ही उन्होंने आक्रामक खेल दिखाया। इसके चलते हुए ही उन्होंने नवारो को कोर्ट के चारों तरफ चक्कर लगवाए। तब इस मुकाबले के पहले सेट को स्वीयाटेक ने केवल 35 मिनट में ही जीत लिया। इसके बाद फिर उनको दूसरे सेट की शुरुआत में अधिक दबाव का सामना करना पड़ा।

Iga Swiatek Provides Injury Update Ahead of Australian Open 2025
image source via getty images

इसके अलावा लगातार तीसरे ग्रैंडस्लैम (Australian Open) के क्वार्टरफाइनल में प्रतिस्पर्धा कर रही नवारो ने मैच का अपना पहला ब्रेक प्वाइंट अर्जित किया। इसके बाद इगा स्वीयाटेक दूसरे सेट में 2-2 पर सर्विस कर रही थीं। लेकिन इसके बाद फिर स्वीयाटेक ने नवारो को मौके को भुनाने नहीं दिया और अगले ही गेम में वापसी की।

सेमीफाइनल में स्वीयाटेक का कीज़ से होगा सामना :-

इसके बाद (Australian Open) एम्‍मा नवारो दूसरे सेट में स्वीयाटेक को उनके तीन सर्विस गेम में ड्यूस करने में सक्षम थीं। लेकिन तब पूर्व विश्व नंबर-1 ने शानदार प्रदर्शन किया और सर्विस पर एक भी अंक गंवाए बिना मैच पूरा किया। अब (Australian Open) फाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के लिए स्‍वीयटेक का सामना एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी नंबर 14 मैडिसन कीज़ से होने वाला है।

Iga Swiatek Clinches Semifinal Spot For Poland in United Cup 2025
image source via getty images

वहीं कीज़ ने मेलबर्न में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना पर 3-6, 6-3, 6-4 से जीत के साथ ही अपने सातवें ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल और अपने तीसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open)  सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा एक रिपोर्ट के अनुसार कीज़ ने साल 2025 की अपनी शानदार शुरुआत के दौरान खेलते हुए अभी तक लगातार दस मैच जीते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version