Saturday, June 20

Malaysia Masters: भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के बाद भी उनका प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा। क्यूंकि इस भारतीय खिलाड़ी ने महीने की शुरुआत में दुनिया में 82वें नंबर पर खिसकने के बाद, पूरी दुनिया को अपनी क्षमता की याद दिलाने के लिए धैर्य और क्लास दिखाया है। इस समय वह 65वें स्थान पर हैं।

मलयेशिया मास्टर्स फाइनल हारे किदांबी श्रीकांत :-

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार मिली है। क्यूंकि उनको पुरुष एकल फाइनल में चीन के विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा है। इस समय अपनी चोट की वजह से कई अवसर गंवाने के बाद श्रीकांत ने मलयेशिया मास्टर्स में जबरदस्त वापसी की है।

Kidambi Srikanth
Kidambi Srikanth

इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी ने छह साल में पहली बार किसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में जगह बनाई थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने क्वालिफायर से शुरुआत की और खिताबी मुकाबले तक शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी का प्रदर्शन अनियमित रहा और वह दूसरे वरीय ली के मजबूत डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। इसके चलते हुए उनको आखिरकार 36 मिनट में 11-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Kidambi Srikanth
image source via getty images

इसके अलावा श्रीकांत पिछली बार 2019 इंडिया ओपन में BWF वर्ल्ड टूर के फाइनल में पहुंचे थे। लेकिन वहां पर भी वह उपविजेता ही रहे थे। इसके बाद साल 2021 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह साल 2017 में चार बीडब्लयूएफ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इसके अलावा उन्होंने भारत को टीम स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके बाद से उनका संघर्ष शुरू हो गया। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत पिछले कुछ सत्र में खराब फॉर्म और फिटनेस के दौर से गुजर रहे हैं। इसके चलते हुए वह अभी विश्व रैंकिंग में 65वें स्थान पर मौजूद हैं।

Kidambi Srikanth
image source via getty images

मलयेशिया मास्टर में श्रीकांत का सफर :- इस टूर्नामेंट में फाइनल मैच से पहले श्रीकांत ने सटीक नेट प्ले और आक्रामक खेल की बदौलत सेमीफाइनल में दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी टनाका को 21-18, 24-22 से हराया था। वहीं इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अपने से ऊंची रैंकिंग के फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव पर तीन गेम में जीत दर्ज कर अंतिम चार का टिकट पक्का किया था।

Kidambi Srikanth
Kidambi Srikanth

इस समय 65वीं रैंकिंग पर मौजूद श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के 18वें नंबर के पोपोव को कड़ी टक्कर देते हुए एक घंटे 14 मिनट में 24-22, 17-21, 22-20 से हराया। लेकिन उससे पहले उन्होंने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी गुयेन के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में 59 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 21-17 से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा उन्होंने मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए चीनी ताइपे के हुआंग यू काई को 9-21, 21-12, 21-6 से हराया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version