Thursday, March 19

Thailand Open boxing: भारतीय मुक्केबाज पवन बर्त्वाल ने थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता बर्त्वाल ने अपने शानदार फुटवर्क और रणनीतिक कौशल के साथ मुकाबले पर अपना दबदबा बनाया और टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पवन बर्तवाल :-

भारतीय मुक्केबाज पवन बर्त्वाल ने बीते रविवार को कंबोडिया के मुक्केबाज साओ रंगसे पर 5-0 की शानदार जीत दर्ज की थी। इसके चलते हुए भारतीय मुक्केबाज बर्त्वाल ने अब चौथे थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश भी कर लिया है।

Pawan Bartwal
Pawan Bartwal

इस बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भारत के मुक्केबाज पवन बर्त्वाल ने अपने शानदार फुटवर्क और रणनीतिक कौशल के साथ मुकाबले पर अपना दबदबा बनाते हुए इस टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत भी दर्ज कर ली है। इस मैच में खेलते हुए उत्तराखंड के स्यूपुरी गांव के इस मुक्केबाज ने शुरुआत में काफी सावधानी बरतते हुए रक्षात्मक रुख अपनाया।

boxing ring
boxing ring

इसके चलते हुए उन्होंने इस मैच में अपने मौकों का इंतजार किया और प्रतिद्वंद्वी के चेहरे पर एक तेज मुक्का मारने के बाद मैच पर अपना दबदबा कायम करना शुरू कर दिया। इससे पहले भारत ने विश्व मुक्केबाजी समर्थित एशियाई संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए अपनी 19 सदस्यीय टीम उतारी है। इस टूर्नामेंट में चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया और मेजबान थाईलैंड के शीर्ष मुक्केबाज शामिल हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version