Thursday, March 19

4-Nation Tournament: भारत की महिला जूनियर हॉकी टीम ने बीती रात अर्जेंटीना के रोसारियो में चिली पर 2-1 से जीत दर्ज की है। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने मैत्रीपूर्ण चार देशों के टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत अपनी जीत के साथ की है। इस मैच में भारत के लिए सुखवीर कौर (39) और कनिका सिवाच (58) गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। इसके अलावा चिली के लिए एकमात्र गोल जावेरिया सेंज (20) ने किया था।

मैच के शुरुआत में चिली ने बनाई बढ़त :-

इस मैच में चिली की जावेरिया सेंज ने खेल के 20वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को दूसरे क्वार्टर में मामूली बढ़त दिलाई थी। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में 39वें मिनट में सुखवीर कौर के सौजन्य से बराबरी का गोल करके तुरंत अपना जवाब दिया।

Indian Junior Women Hockey Team
Indian Junior Women Hockey Team

वहीं इसके बाद फिर मैच के अंतिम क्षणों में कनिका सिवाच ने खेल के 58वें मिनट में विजयी गोल करके भारत की जीत को पक्का कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम का अगला मैच आज 26 मई को उरुग्वे के साथ होने वाला है।

भारतीय महिला टीम के कोच ने दिया बयान :-

इस बीच मैत्रीपूर्ण मैचों के महत्व के बारे में बात करते हुए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच तुषार खांडेकर ने कहा है कि, “इन मैचों के चलते हुए हम इस साल के अंत में जूनियर विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं और चूंकि रोसारियो का दौरा चार देशों का टूर्नामेंट है, इसलिए हम विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी इस टीम से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की पहचान करना चाहते हैं। इसके अलावा हमारा उद्देश्य जितना संभव हो सके उतना अनुभव हासिल करना और पिछले प्रदर्शनों के आधार पर यह आकलन करना है कि हमने कितना सुधार किया है।”

Indian Junior Women Hockey Team
Indian Junior Women Hockey Team

इसके अलावा विपक्षी टीमों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, “जब भी आप कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हैं – चाहे वह दौरा हो, द्विपक्षीय श्रृंखला हो, टेस्ट मैच हो या टूर्नामेंट हो – आप केवल भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। उस समय हमारा उद्देश्य हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना और अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन करना होता है, चाहे प्रतिद्वंद्वी कोई भी हो। वहीं इस टूर्नामेंट में खेलते हुए हमारा मुख्य ध्यान अपनी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना और लड़कियों को यथासंभव अधिक से अधिक मैच खेलने का मौका देना है। ताकि ये सभी आगामी जूनियर विश्व कप से पहले आवश्यक अनुभव और आत्मविश्वास हासिल कर सकें।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version