Saturday, June 13

Google News Sports Digest Hindi

Lakshya Sen: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट पुरूष एकल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया है। क्यूंकि इस पहले मुकाबले में उनके प्रतिद्वंद्वी रास्मस गेमके ने अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं इससे पहले सेन (Lakshya Sen) को इस बार पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब वह पहली बार कोर्ट पर उतरे है।

Lakshya Sen दूसरे दौर में होगा कड़ा मुकाबला :-

Lakshya Sen
image source vis getty images

वहीं अब इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर के मुकाबले में सेन (Lakshya Sen) का सामना चीनी ताइपै के सातवीं वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन और फ्रांस के क्वालीफायर अर्नार्ड मेर्केल के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इसके अलावा इस बार क्वालीफायर किरण जॉर्ज की टक्कर चीनी ताइपै के जू वेइ वांग से होने वाली है। वहीं इससे पहले कल पीवी सिंधु अपने पहले मुकाबले में हार कर बाहर हो गई थी।

प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची मालविका बंसोड :-

Malvika Bansod
image source vis getty images

इसके अलावा भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपै की सुंग शुओ युन को हराकर महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मिशेल ली से हारी भारत की पीवी सिंधु :-

इसके अलावा बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल में 37 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु को कनाडा की मिशेल ली से 16-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। क्यूंकि पेरिस ओलंपिक के बाद से पीवी सिंधु का यह पहला टूर्नामेंट था। इस मुकाबले में सिंधु को काफी संघर्ष करना पड़ा।

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक से चूकीं पीवी सिंधु, चीनी प्लेयर से मिली हार
image source vis getty images

इस मुकाबले में खेलते हुए कनाडा की बैडमिंटन खिलाड़ी मिशेल ने शानदार शॉट्स के साथ अंक अर्जित किए। मिशेल ने पहला गेम 21-16 से जीत कर अपने नाम कर लिया। वहीं इसके बाद फिर इस मुकाबले के दूसरे गेम में मिशेल ने लगातार अंक अर्जित करते हुए 21-10 से आसान जीत दर्ज की।

Paris Olympics 2024: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत, बलराज पंवार भी क्वार्टर फाइनल में
image source vis getty images

इसके अलावा महिला एकल के एक अन्य मुकाबले में भारत की मालविका बंसोड़ ने चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को 21-19, 24-22 हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। इसके बाद अब प्री-क्वार्टर में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ का सामना थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से होगा।

Aakarshi Kashyap
image source vis getty images

वहीं इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में भारत की आकर्षी कश्यप ने 45 मिनट तक चले मुकाबले में जर्मनी की यवोन ली को सीधे गेम में 21-19, 21-14 से हराकर दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि पुरुष एकल के क्वालीफायर मुकाबले में किरण जॉर्ज ने फ्रांस के लुकास क्लेयरबाउट को 21-16, 13-21, 21-19 से हराकर पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version