Friday, February 13

HongKong Open: भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन छह महीने में पहली बार किसी शीर्ष बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर प्रतियोगिता के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। इसके अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भी बीते गुरुवार को हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के अंतिम आठ में अपनी जगह बना ली है।

लक्ष्य सेन ने हमवतन एचएस प्रणय को हराया :-

विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता और वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में हमवतन एचएस प्रणय को 15-21, 21-18, 21-10 से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद अब उनका अगला मैच जापान के कोडाई नाराओका या भारत के आयुष शेट्टी से होगा।

Lakshya Sen
Lakshya Sen

इस पूरे सत्र में लक्ष्य सेन अपनी चोटों और खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। क्यूंकि आखिरी बार वह मार्च में ऑल इंग्लैंड सुपर 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। जबकि मकाऊ ओपन सुपर 300 में भी वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। इसके अलावा अन्य टूर्नामेंटों में वह शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हो जाते थे।

सात्विक और चिराग ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश :-

इसके अलावा सात्विक और चिराग की आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने भी अपना पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी की। इसके चलते हुए उन्होंने थाईलैंड के पीराचाई सुकफुन और पक्कापोन तीरात्साकुल को 63 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 21-15, 21-11 से हरा दिया है। जबकि पुरुष एकल मैच में प्रणय अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने पहले गेम में आसानी से बढ़त बना ली थी। इसके चलते हुए उन्होंने बिना किसी परेशानी के पहला गेम आसानी से जीत लिया था।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
image source via getty images

इसके बाद फिर दूसरे गेम में इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान खेलते हुए दोनों के बीच बढ़त बार-बार हाथ बदलती रही थी। वहीं एक समय जब स्कोर 18-18 से बराबर था तब प्रणय का स्मैश बाहर चला गया था। इसके बाद फिर लक्ष्य ने दो गेम प्वाइंट हासिल किए और मैच को निर्णायक गेम तक खींच दिया। इसके बाद फिर तीसरे और निर्णायक गेम में प्रणय ने फिर से 5-2 की बढ़त बना ली थी।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके बाद वह लगातार गलतियां करते रहे, जिसके कारण वह 9-13 से पीछे हो गए। इसके बाद फिर नेट शॉट की मदद से लक्ष्य ने 16-10 से बढत हासिल कर ली। जबकि प्रणय लगातार गलतियां करते रहे और लक्ष्य ने इसका पूरा फायदा उठाकर 10 मैच प्वाइंट हासिल करते हुए मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया। इसके अलावा पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सात्विक और चिराग की जोड़ी का अगला मैच मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप से होगा।

Lakshya Sen
Lakshya Sen

इस मैच में खेलते हुए भारतीय पुरुष युगल जोड़ी की शुरुआत धीमी रही और पहले गेम में वह 8-11 से पीछे चल रही थीं। इसके बाद उन्होंने मैच में शानदार वापसी करते हुए स्कोर 18-18 कर लिया था। लेकिन इसके बाद थाई जोड़ी ने आखिरी तीन अंक हासिल करके पहला गेम अपने नाम कर लिया। इसके बाद फिर सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में बेहतर खेल दिखाया।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इस दूसरे गेम में शुरू में ही उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था। क्यूंकि एक समय स्कोर 2-2 और फिर 7-7 से बराबर था। लेकिन भारतीय जोड़ी ने इंटरवल तक 11-10 की बढ़त हासिल कर ली और लगातार बढ़त बनाते हुए मैच को निर्णायक गेम तक ले गए। इसके बाद फिर तीसरा गेम एकतरफा रहा था। इसमें सात्विक और चिराग ने 7-2 की बढ़त बना ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version