Friday, February 13

World Boxing Championship: भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज पूजा रानी ने पोलैंड की एमिलिया कोटेरस्का को हराकर महिलाओं के 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उनके अलावा भारत के महान मुक्केबाज हवा सिंह की पोती नूपुर ने भी इसी चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी को 4-1 से हराकर 80 किग्रा से अधिक वर्ग के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है।

पूजा रानी ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश :-

भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज पूजा रानी ने महिलाओं के 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्यूंकि उन्होंने इस टूर्नामेंट के अपने क्वार्टर फाइनल मैच में पोलैंड की एमिलिया कोटेरस्का को हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने अब विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपना पहला पदक पक्का भी कर लिया है। वहीं अब इस तरह से विश्व चैंपियनशिप में भारत के तीन पदक पक्के हो गए हैं।

boxer Pooja Rani
boxer Pooja Rani

भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा से पहले दो बार की एशियाई चैंपियन जैस्मीन लेम्बोरिया (57 किग्रा) और नुपुर शेरॉन (80 किग्रा से अधिक) ने भी सेमीफाइनल में पहुंचकर अपने पदक पक्के किए हैं। अपने पहले मैच में बाई हासिल करने वाली पूजा ने अपने अनुभव के दम पर बीते बुधवार देर रात क्वार्टर फाइनल में कोटेरस्का को 3-2 से हरा दिया था। इसके अलावा इस बार 80 किग्रा भार वर्ग ओलंपिक में शामिल नहीं है और विश्व चैंपियनशिप में इस वजन वर्ग में 12 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

boxer Pooja Rani
boxer Pooja Rani

इसके अलावा भारत के पुरुष मुक्केबाजों के अभियान को एक और बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि अभिनाश जामवाल 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जॉर्जिया के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लाशा गुरुली से 1-4 के विभाजित निर्णय से हार गए हैं। वहीं अब उनके बाहर होने के बाद पुरुष वर्ग में केवल जदुमणि सिंह (50 किग्रा) ही दौड़ में बचे हुए हैं। अब अंतिम आठ में उनका सामना मौजूदा विश्व चैंपियन कजाकिस्तान के संझार ताशकेनबे से होगा।

boxer Pooja Rani
boxer Pooja Rani

इसके अलावा भारतीय पुरुष मुक्केबाजों का ताशकंद में खेली गई पिछली विश्व चैंपियनशिप की तुलना में यहां प्रदर्शन अभी तक काफी निराशाजनक रहा है। क्यूंकि पिछली प्रतियोगिता में भारत के लिए दीपक भोरिया (51 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते थे। जबकि महिलाओं की पिछली प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। उसमें नीतू घंघास (48 किग्रा), निकहत (50 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और स्वीटी बूरा (81 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते थे।

Nupur Sheoran
Nupur Sheoran

इस मैच में अब पूजा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि उन्होंने पहले राउंड में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पोलैंड की खिलाड़ी ने पलटवार करते हुए यह राउंड 3-2 से जीत लिया है। इसके बाद फिर पूजा ने दूसरे राउंड में अच्छी वापसी करके बड़ी बढ़त हासिल की। इसके बाद तीसरे राउंड तक दोनों मुक्केबाज थक चुकी थीं। लेकिन पूजा ने धैर्य बनाए रखा और आखिर में मैच अपने नाम पर पदक पक्का कर लिया है। वहीं अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला स्थानीय मुक्केबाज एमिली एस्क्विथ से होने वाला है।

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इसके अलावा इससे पहले हेवीवेट मुक्केबाज नूपुर श्योराण ने मौजूदा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था। तब उन्होंने उज्बेकिस्तान की ओल्टीनॉय सोतिमबोएवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जबकि दो बार की चैंपियन निकहत जरीन को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। अपने मैच में निकहत को तुर्की की काकिरोग्लू बुसे नाज ने 5-0 से हराया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version