Friday, February 13

Yogeshwar Dutt: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को अगले महीने होने वाले एशियाई युवा खेलों के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। क्यूंकि इस बार भारत के स्टार पहलवान योगेश्वर भारतीय टीम के मिशन प्रमुख होंगे। इसके अलावा भारतीय आइस स्केटिंग संघ के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा साल 2026 शीतकालीन ओलंपिक में यही भूमिका निभाने वाले हैं।

पहलवान योगेश्वर दत्त को मिली बड़ी जिम्मेदारी :-

ओलंपिक पदक विजेता और भारत के स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त को अगले महीने होने वाले एशियाई युवा खेलों के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। क्यूंकि अब वह भारतीय टीम के मिशन प्रमुख होंगे।

Yogeshwar Dutt
Yogeshwar Dutt

इसके अलावा भारतीय आइस स्केटिंग संघ के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा भी साल 2026 शीतकालीन ओलंपिक में यही भूमिका निभाने वाले हैं। क्यूंकि बीते बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

आईओए की कार्यकारी समिति के सदस्य हैं योगेश्वर :-

साल 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारत के स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त ने अब न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा है कि, “हां, मैं बहरीन में होने वाले एशियाई युवा खेलों के लिए मिशन प्रमुख के रूप में जाने वाला हूं। क्यूंकि इसके लिए बीते बुधवार को आईओए की कार्यकारी समिति की बैठक में फैसला लिया गया है।” इसके अलावा इस समय योगेश्वर उत्कृष्ट खिलाड़ी (एसओएम) में से एक के रूप में आईओए कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं।

Yogeshwar Dutt
Yogeshwar Dutt

इसके अलावा इस बार एशियाई युवा खेलों का तीसरा सत्र उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित होने वाला था। लेकिन मध्य एशियाई देश ने इससे अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद एशियाई ओलंपिक परिषद ने पिछले साल इस बहु-खेल आयोजन की मेजबानी बहरीन को सौंपी थी। वहीं इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 24 खेलों में प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं। जबकि अमिताभ शर्मा छह से 22 फरवरी 2026 तक इटली के मिलानो कॉर्टिना में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक में भारतीय मिशन प्रमुख रहने वाले हैं।

Amitabh Sharma
Amitabh Sharma

इस बीच अब एक सूत्र ने बताया है कि, “हां, अमिताभ शर्मा शीतकालीन ओलंपिक में भारतीय दल के मिशन प्रमुख होने वाले हैं। क्यूंकि इस समय अमिताभ शर्मा भी आईओए कार्यकारी समिति के सदस्य हैं। इसके अलावा इस बार हुई आईओए कार्यकारी समिति की बैठक के एजेंडे में पिछले वित्तीय विवरणों और कुछ अन्य निर्णयों के अनुमोदन से संबंधित अन्य विषय भी शामिल थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version