Malvika Bansod: चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में भारत की मालविका बंसोड़ (Malvika Bansod) ने पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को हरा दिया है। इस मुकाबले को मालविका ने सिर्फ 46 मिनट में 26-24, 21-19 से जीत लिया है। इसके बाद वह अगले दौर में क्रिस्टी गिल्मोर से भिड़ेंगी। जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में भारत की मालविका बंसोड़ (Malvika Bansod) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को सीधे गेम में हरा दिया है। अभी दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी भारत की मालविका बंसोड़ (Malvika Bansod) ने पहले गेम में तीन गेम प्वाइंट बचाए और इंडोनेशिया की दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी तुनजुंग को 46 मिनट में 26-24 21-19 से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा वह अब इस टूर्नामेंट में एकमात्र भरतीय बचीं हैं।
Malvika Bansod कौन है मालविका की अगली प्रतिद्वंद्वी :-

भारत की 22 साल की मालविका को अगले दौर में राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की पदक विजेता क्रिस्टी गिल्मोर से भिड़ना है। इसके अलावा महिला एकल में अन्य भारतीय खिलाड़ियों आकर्षी कश्यप और सामिया इमाद फारूकी को अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार भारत की आकर्षी को चीनी ताइपे की चियू पिन चियान के खिलाफ 15-21 19-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि अन्य मुकाबले में भारत की सामिया को एकतरफा मुकाबले में क्रिस्टी के खिलाफ 9-21 7-21 की हार झेलनी पड़ी है।
Malvika Bansod त्रीशा और गोपीचंद की जोड़ी भी हारी :-

इसके अलावा चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल में भारत की त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को सीह पेई शेन और हुंग एन जू की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 21-16 15-21 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में भारत की रुतुपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा को भी करीबी मुकाबले में 11-21 21-16 11-21 से हार झेलनी पड़ी।
Malvika Bansod मिक्स्ड डबल में मिली भारत को निराशा :-
इसके अलावा चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल में भारत की बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी पहले दौर में टेन कियान मेंग और लाई पेई जिंग की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 10-21 16-21 से मुकाबला हार गई। जबकि एक अन्य मुकाबले में भारत के सतीश कुमार करूणाकरन और आद्या वरियथ को चेन टेंग जेइ और तोह ई वेई की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 14-21 11-21 से हार मिली।

इसके अलावा चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मेंस सिंगल्स में किरण जॉर्ज को पहला गेम जीतने के बावजूद जापान के केंटा निशिमोटो के खिलाफ 21-4 10-21 21-23 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा भारत के नागपुर की बाएं हाथ की खिलाड़ी मालविका ने 2019 में सीनियर अंतरराष्ट्रीय सर्किट में कदम रखा था। तब उन्होंने मालदीव इंटरनेशनल खिताब जीता था। इसके अलावा वह साल 2022 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में उपविजेता रहीं थी।
Malvika Bansod इस समय जबरदस्त फॉर्म में है मालविका :-
इस साल भारत की यह बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ (Malvika Bansod) काफी शानदार फॉर्म में चल रही है। इससे पहले ही उन्होंने इस साल अजरबेजान इंटरनेशनल खिताब जीता था। उनको साल 2022 में तब सूर्खियां मिली थी जब उन्होंने इंडिया ओपन में 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत की साइना नेहवाल को हराकर दुनिया की शीर्ष 30 में जगह बनाई थी।

इसके बाद फिर पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में भाग लेने के बाद डेंगू और टाइफाइड से पीड़ित होने के चलते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उनकी प्रगति बाधित हुई। इसके बावजूद वह दुनिया की शीर्ष 50 खिलाड़ियों में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रही हैं। तभी तो उनकी माता तृप्ति ने कहा है कि, ” यह उनकी बेटी की सबसे बड़ी जीत है और वह इससे बेहद खुश है। इस समय वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन उसमें अभी अनुभव की कमी है। इसके अलावा कभी – कभी उसकी किस्मत ने भी मालविका का साथ नहीं दिया।’’
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान, पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर साधा निशाना
1 Comment
Pingback: Kiran Baliyan: एशियाई खेलों की पदक विजेता किरण बालियान डोप जांच में विफल, बजरंग पूनिया निलंबित खिलाड़ियों