Saturday, February 14

Macau Open: भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मलयेशिया के लो हैंग यी और एनजी इंग चियोंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करते हुए मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। भारत की इस स्टार जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में फिर से अपनी जगह बना ली है। इस बीच यहां पर सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलयेशियाई जोड़ी को केवल 36 मिनट में 21-13, 21-15 से हराकर बाहर कर दिया है।

अनमोल खरब ने क्वालिफिकेशन मैच :-

भारत की महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब और तस्नीम मीर अपने-अपने क्वालिफिकेशन मैच जीतकर मुख्य ड्रॉ में पहुंच गईं। इस मैच में अनमोल ने अजरबैजान की कीशा फातिमा अज़ाहरा को 21-11, 21-13 से हराया है।

Anmol Kharab
image source via getty images

जबकि तस्नीम ने थाईलैंड की टिडाप्रोन क्लेबीसुन को 21-14, 13-21, 21-17 से हराया है। इसके बाद अब तस्नीम का मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त चेन यू फेई से मैच होगा। जबकि अनमोल का थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से मैच होने वाला है।

त्रीसा और गायत्री हारकर हुई बाहर हुईं :-

इसके अलावा भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी चीनी ताइपे की लिन जियाओ मिन और पेंग यू वेई की जोड़ी से एक घंटे में 21-16, 20-22, 15-21 से हारकर बाहर हो गई है। जबकि अन्य पुरुष युगल मैच में डिंगकू सिंह कोंथौजम और अमान मोहम्मद ने हांगकांग के लॉ चेउक हिम और येउंग शिंग चोई को 21-18, 21-17 से हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया है।

Trisa and Gayatri
image source via getty images

इसके बाद उनका सामना हमवतन पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक के से होने वाला है। इसके अलावा थांड्रांगिनी हेमा नागेंद्र बाबू और प्रिया कोंजेंगबाम की मिश्रित युगल जोड़ी भी अपना मैच जीतकर मुख्य ड्रॉ में पहुंच गई है। वहीं अब उनका मैच थाईलैंड की फुवानत होरबानलुएकिट और फुंगफा कोरपथाम्माकिट से होने वाला है।

सात्विक और चिराग ने दर्ज की शानदार जीत :-

इस पहले दौर के मैच के पहले गेम में सात्विक और चिराग ने शानदार शुरुआत करते हुए 6-1 की बढ़त बना ली थी। लेकिन इसके बाद मलयेशियाई जोड़ी ने अंतर को 10-9 कर दिया था। इसके बाद फिर से भारतीय जोड़ी ने खेल पर अपना नियंत्रण बनाया और पहला गेम 21-13 से जीत लिया।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
image source via getty images

इसके बाद दूसरे गेम में मलयेशियाई जोड़ी ने 13-14 तक दबाव बनाए रखा, लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने 17-13 से बढ़त बना ली और फिर लगातार चार अंक हासिल करके मैच अपने नाम कर लिया। इसके अलावा मेइराबा लुवांग मैसनाम मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे। वह क्वालिफिकेशन के दूसरे दौर में चीन के झू झुआन चेन से 15-21, 21-17, 13-21 से हार गए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version