Wednesday, March 11

BWF: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वहीं इससे पहले भी सिंधू साल 2017 से 2025 तक आयोग में कार्यरत थीं। इसके अलावा वह साल 2020 से बीडब्ल्यूएफ इंटीग्रिटी एम्बेसडर हैं। इस बार उनको एन से यंग (कोरिया), दोहा हनी (मिस्र), जिया यी फैन (चीन) और देबोरा जिल (नीदरलैंड) के साथ एथलीट आयोग में नामित किया गया था।

बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग में शामिल हुईं पीवी सिंधू :-

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। क्यूंकि अब उनको तीसरी बार विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के एथलीट आयोग में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा विश्व संस्था ने बीते शुक्रवार को नवंबर 2022 से नवंबर 2029 तक के कार्यकाल के लिए नये सदस्यों की घोषणा की थी।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके अलावा भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी इससे पहले भी साल 2017 से लेकर 2025 तक आयोग में ही कार्यरत थीं। जबकि वह साल 2020 से बीडब्ल्यूएफ इंटीग्रिटी एम्बेसडर भी हैं। वहीं इस बार उनको एन से यंग (कोरिया), दोहा हनी (मिस्र), जिया यी फैन (चीन) और देबोरा जिल (नीदरलैंड) के साथ एथलीट आयोग में नामित किया गया था। जबकि इसके लिए इस बार किसी तरह का चुनाव नहीं करना पड़ा है। क्यूंकि केवल इन पांचो खिलाड़ियों को ही आयोग का सदस्य बनने के लिए नामित किया गया था।

पीवी सिंधू की उपलब्धियां :-

इसके अलावा पीवी सिंधु की सबसे बड़ी उपलब्धियों में टोक्यो 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना शामिल है। क्यूंकि इसके चलते हुए वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी। इसके अलावा साल 2019 में वह BWF विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बनीं थी।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने रियो 2016 ओलंपिक में रजत पदक, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एकल स्वर्ण पदक, और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय खिताब भी जीते हैं। तभी तो उनकी इन उपलब्धियों के चलते हुए उनको भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों, पद्म भूषण और पद्म श्री, और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version