Wuhan Open 2025: बेलारूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने वुहान में अपनी जीत का सिलसिला 20 मैचों तक बढ़ाते हुए एलेना रयबाकिना को 6-3, 6-3 से हराकर डब्ल्यूटीए 1000-स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस बार उन्होंने एक घंटे 25 मिनट तक चले मैच में तीन बार रयबाकिना की सर्विस तोड़ी और इस सत्र में 11वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि अन्य मैच में इगा स्वियातेक को जैस्मीन पाओलिनी से सीधे सेटों में हारकर उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।
वुहान में अपनी जीत का सिलसिला 20 मैचों तक बढ़ाते हुए आर्यना सबालेंका ने आठवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को 6-3, 6-3 से हराकर डब्ल्यूटीए 1000-स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा इस बार अमेरिकी ओपन चैंपियन सबालेंका ने साल 2018, 2019 और पिछले साल चीन के इस शहर में वापसी पर वुहान ओपन का खिताब जीता था।
सेमीफाइनल में पहुंचीं सबालेंका :-
इस क्वार्टर फाइनल मैच में खेलते हुए शीर्ष रैंकिंग वाली सबालेंका ने एक घंटे 25 मिनट तक चले मैच में तीन बार रयबाकिना की सर्विस तोड़ी और इस सत्र में 11वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

जबकि एक अन्य मैच में इगा स्वियातेक को जैस्मीन पाओलिनी से सीधे सेटों में हारकर बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। इस मैच में पाओलिनी ने 65 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में दूसरी रैंकिंग वाली स्वियातेक को 6-1, 6-2 से हराया है। इसके चलते हुए पाओलिनी की स्वियातेक पर यह पहली जीत है।
सेमीफाइनल में गाफ से खेलेंगी पाओलिनी :-
इसके बाद अब सेमीफाइनल में पाओलिनी के सामने तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ की कड़ी चुनौती रहने वाली है। क्यूंकि गाफ को भी अंतिम चार में पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में लॉरा सीजमंड पर 6-3, 6-0 की जीत के साथ लगातार दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

जबकि सबालेंका सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से अपना मैच खेलेंगी। क्यूंकि पेगुला ने कैटरीना सिनियाकोवा के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बावजूद 2-6, 6-0, 6-3 से जीत दर्ज की थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







