Saturday, February 14

HongKong Open: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू डेनमार्क की गैरवरीय लाइन क्रिस्टोफरसन से अपना मैच हारकर हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। इसके अलावा यह उनकी क्रिस्टोफरसन के खिलाफ छह मैचों में पहली हार भी है। वहीं उनको अब यह हार ऐसे समय में मिली है जब वह अपनी फॉर्म में वापसी का संकेत दे रही थीं।

हांगकांग ओपन से हारकर बाहर हुई सिंधु :-

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू अपने मैच में डेनमार्क की गैरवरीय लाइन क्रिस्टोफरसन से हारकर हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। उनका यह मैच तीन गेम तक था। इस मैच में उनको क्रिस्टोफरसन ने 21-15, 16-21, 19-21 से हराया है।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके अलावा पीवी सिंधु की यह डेनमार्क की खिलाड़ी क्रिस्टोफरसन के खिलाफ छह मैचों में पहली हार भी है।जबकि सिंधु को अब यह हार भी ऐसे समय में मिली है जब वह अपनी फॉर्म में आने के संकेत दे रहीं थीं। वहीं यह भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी इसी साल की शुरुआत में स्विस ओपन और जापान ओपन में भी पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गईं थी।

PV Sindhu
image source via getty images

इस मैच में खेलते हुए सिंधू ने पहले गेम में 3-1 की शुरुआती बढ़त बना ली थी। लेकिन फिर डेनमार्क की खिलाड़ी ने 5-5 से बराबरी कर ली। इसके बाद फिर सिंधु ने अपने खेल का स्तर बढ़ाया और लगातार अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। इसके बाद फिर दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी 13-12 से आगे चल रही थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार पांच अंक गंवा दिए।

PV Sindhu
PV Sindhu

इसके बाद फिर मैच के तीसरे और निर्णायक गेम में इन दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। क्यूंकि इस गेम में दोनों खिलाड़ी एक समय 19-19 की बराबरी पर थे। इसके बाद फिर क्रिस्टोफरसन ने लगातार दो अंक बनाकर सिंधू को मैच में हारकर उनका सफर यहीं समाप्त कर दिया।

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

इसके अलावा भारत की रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी को राउंड-32 के मैच में हांगकांग की ओई की वेनेसा पांग और सुम याउ वोंग से मात्र 28 मिनट में 17-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि चेन चेंग कुआन और ह्सू यिन-हुई की चीनी ताइपे की जोड़ी ने ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो को 31 मिनट में 16-21, 11-21 से हरा दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version