Saturday, February 14

ISSF Shooting World Cup: आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा है। क्यूंकि इस बार पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भाग ले रहे भारत के अन्य खिलाड़ियों में अमित शर्मा 576 अंक के साथ 28वें स्थान पर रहे हैं। जबकि अन्य निशानेबाज निशांत रावत 568 अंक के साथ 42वें स्थान पर रहे हैं।

शूटिंग विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी :-

आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन बीते बुधवार को भी जारी रहा है। क्यूंकि यहां पर भारतीय निशानेबाज सम्राट राणा, अमित शर्मा और निशांत रावत पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। इस बार इन भारतीय खिलाड़ियों में सम्राट ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। क्यूंकि वह कुल 582 अंक बनाकर क्वालीफिकेशन में 10वें स्थान पर रहे हैं।

shooting
shooting

इसके अलावा इस प्रारंभिक दौर में चीन के हू काई ने कुल 589 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं फिर इसके बाद उन्होंने कुल 242.3 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। जबकि इसी स्पर्धा में चीन के ही यू चांगजी ने कुल 241.5 अंकों के साथ रजत पदक भी जीता है। इसके चलते हुए अब चीन के पदकों की संख्या दो स्वर्ण और दो ही रजत के साथ चार हो गई। इसके अलावा दूसरी तरफ भारत अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाया है।

indian shooter
indian shooter

इसके अलावा इस बार पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भाग ले रहे भारत के अन्य खिलाड़ियों में अमित शर्मा 576 अंक के साथ 28वें स्थान पर रहे हैं। जबकि अन्य निशानेबाज निशांत रावत 568 अंक के साथ 42वें स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा भारत की दिव्या सुब्बाराजू ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के प्रिसिशन राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया है।

indian shooter
indian shooter

इसके चलते हुए वह 291 अंक के साथ 37 निशानेबाजों के बीच सातवें स्थान पर रही हैं। जबकि इसी स्पर्धा में भाग ले रही भारत की अन्य खिलाड़ियों में अभिदन्या पाटिल 288 अंकों के साथ 19वें स्थान पर रही हैं। इसके अलावा राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारत की राही सरनोबत 286 अंकों के साथ 26वें स्थान पर रही हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version