Saturday, June 20

Indonesia Masters: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में सफर अब क्वार्टरफाइनल में हार के साथ ही थम गया है। इसके अलावा इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में पीवी सिंधु को चेन यू फी के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान रेड कार्ड भी दिखाया गया था। लेकिन बाद में इसको रद्द कर दिया गया। वहीं इसके बाद सिंधु ने शानदार खेल दिखाया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह इस मैच को जीतने में नाकाम रहीं और हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर गईं।

क्वार्टरफाइनल में पीवी सिंधु को मिली चीनी खिलाड़ी से मात :-

PV Sindhu
image source via getty images

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में सफर अब क्वार्टरफाइनल में हार के साथ ही थम गया है। क्यूंकि बीते दिन शुक्रवारको खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में सिंधु को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन यू फी के हाथों सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं चेन यू फी ने यह मुकाबला 21-13, 21-17 से जीतकर अपने नाम कर लिया था।

कोर्ट पर देखने को मिला जबरदस्त ड्रामा :-

इसके अलावा इस मैच के दौरान जकार्ता के कोर्ट नंबर 1 पर हमें काफी ड्रामा भी देखने को मिला था। इस मैच के दूसरे गेम में 12-17 से पीछे चल रही सिंधु ने एक लाइन कॉल को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके चलते हुए उनको पहले पीला कार्ड और फिर लाल कार्ड दिखाया गया था। लेकिन बाद में मैच रेफरी के हस्तक्षेप के बाद लाल कार्ड को रद्द कर दिया गया था। इस मैच में लाल कार्ड हटने के बाद सिंधु ने जबरदस्त खेल दिखाया था।

इसके बाद उन्होंने लगातार अंक जीतते हुए स्कोर 17-18 तक पहुंचा दिया था। लेकिन अंत में वह इस लय को बरकरार नहीं रख सकीं और दूसरा गेम 17-21 से हार गईं। इसके अलावा इस मैच के पहले गेम में चेन यू फी पूरी तरह सिंधु पर हावी रहीं थी। क्यूंकि उन्होंने सिंधु के बैकहैंड पर हाफ स्मैश और फिर फोरहैंड पर तेज स्मैश लगाकर दबाव बनाया था। वहीं इस गेम के अंत में सिंधु ने कुछ बेहतरीन नेट शॉट्स खेले थे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

थाई खिलाड़ी से हारकर लक्ष्य सेन हुए टूर्नामेंट से बाहर :-

भारत के युवा स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन भी इंडोनेशिया मास्टर्स में आगे बढ़ने में नाकाम रहे हैं। उनको भी क्वार्टरफाइनल मैच में थाईलैंड के 21 वर्षीय पनिचापोन तीरारत्साकुल के हाथों करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं यह मैच कोर्ट नंबर 2 पर खेला गया था। इस मैच में थाई खिलाड़ी की रफ्तार और लगातार स्मैशों के सामने लक्ष्य सेन संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे।

Lakshya Sen
image source via getty images

इसके चलते हुए दुनिया में 12वें स्थान पर काबिज और सातवें वरीय लक्ष्य सेन को विश्व रैंकिंग में 44वें स्थान पर मौजूद पनिचापोन ने 20-18, 22-20 से हरा दिया था। वहीं इस मैच में लक्ष्य की डिफेंस काबिले-तारीफ रही थी। जबकि लेकिन निर्णायक मौकों पर थाई खिलाड़ी ने बाजी मार ली। वहीं अब पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन की हार के साथ ही इंडोनेशिया मास्टर्स 2025 में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। इसके अलावा अब भारतीय खिलाड़ी आगामी बैडमिंटन टूर्नामेंट्स में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version