Thursday, June 18

Australian open 2026: वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और बेला रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंच गए हैं। इसके अलावा पुरुष सिंग्लस के तीसरे दौर में अल्काराज ने कोरेंटिन माउटेट पर आसान जीत दर्ज की है। क्यूंकि इस समय स्पेन के 22 साल के अल्काराज अब करियर ग्रैंडस्लैम की कोशिश में जुटे हैं।

इसके चलते हुए उन्होंने इस मैच में 32वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी माउटेट से मिली चुनौती से निपटते हुए 6-2, 6-4, 6-1 से आसान जीत दर्ज की है। इस मैच को जीतने के बाद अल्काराज ने कोर्ट पर टीवी इंटरव्यू में कहा है कि जब आप कोरेंटिन जैसे किसी खिलाड़ी के साथ खेलते हैं तो आपको नहीं पता होता है कि आगे क्या होने वाला है। क्यूंकि जैसा कि आप देख सकते हैं, हम दोनों ने शानदार शॉट्स लगाए, शानदार अंक जुटाए थे।

टॉमी पॉल से अगला मैच खेलेंगे अल्काराज :-

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इसके बाद अब आगामी रविवार को अल्काराज को दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी टॉमी पॉल से अपना मैच खेलना है। क्यूंकि उन्होंने भी एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना के चोट के कारण रिटायर होने के कारण अगले दौर में प्रवेश किया था। उस मैच में पॉल ने पहले दो सेट 6-1, 6-1 से अपने नाम कर लिए थे।

जीत के लिए सबालेंका को लगाना पड़ा दम :-

इसके अलावा विमेंस सिंगल में इस समय टॉप रैंकिंग की बेलारूसी खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अपने मैच में अनास्तासिया पोटापोवा को 7-6 (4), 7-6 (7) से हराया है। वहीं अब वह चार साल में अपना तीसरा ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने की कोशिश में लगी हुई हैं। क्यूंकि इससे पहले भी उन्होंने साल 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता हुआ है।

Aryna Sabalenka
Aryna Sabalenka

इसके अलावा पिछले साल वह मैडिसन कीज से हारकर उपविजेता रही थीं। इसके अलावा उन्होंने दो बार अमेरिकी ओपन भी जीता है। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद उनका अगला मैच उभरती हुई स्टार विक्टोरिया म्बोको के खिलाफ होगा। क्यूंकि उन्होंने भी 14वीं वरीयता प्राप्त क्लारा टौसन को 7-6 (5), 5-7, 6-3 से हराया है।

ऐसे रहे हैं अन्य मैचों के नतीजे :-

इसके अलावा पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलो में दानिल मेदवेदेव ने दो सेट से पिछड़ने के बाद काफी शानदार वापसी करते हुए फैबियन मारोजसन पर 6-7 (5), 4-6, 7-5, 6-0, 6-3 से जीत दर्ज की है। वहीं यह पहली बार ही हुआ है जब मेदवेदेव ने 0-2 से पिछड़ने के बाद कोई ग्रैंड स्लैम मैच जीता है।

Daniil Medvedev
Daniil Medvedev

इसके अलावा साल 2021 के अमेरिकी ओपन चैंपियन और तीन बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन उप विजेता मेदवेदेव अब अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टिएन से अपना गाला मैच खेलने वाले हैं। क्यूंकि लर्नर टिएन ने भी मेदवेदेव को पिछले साल यहां दूसरे दौर के पांच सेट चले मैच में हराया था। इसके अलावा एक अन्य मैच में 25वीं वरीयता प्राप्त टिएन ने नूनो बोर्गेस को 7-6 (9), 6-4, 6-2 से हराकर चौथे दौर में अपनी जगह पक्की की है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version