Tuesday, March 10

Denmark Open: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी अपना क्वार्टर फाइनल का मैच जीतकर डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं सात्विक और चिराग की जोड़ी ने 65 मिनट तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-15, 18-21, 21-16 से हरा दिया है।

डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे सात्विक और चिराग :-

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी डेनमार्क ओपन में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विक और चिराग ने इंडोनेशिया के मुहम्मद रियान अर्दियांतो और रहमत हिदायत को हराया है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके चलते हुए अब सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने 65 मिनट तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-15, 18-21, 21-16 से हराया है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके बाद अब सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी अब चीन के चेन बो यांग और यी लियू की आठवीं वरीय जोड़ी तथा जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी के बीच होने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी। इसके अलावा सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने अपने शुरुआती दो दौर में स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली तथा चीनी ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन की जोड़ी को हराया था। जबकि भारत के अन्य पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के सातवें वरीय एलेक्स लेनियर से अपना मैच खेलेंगे।

सात्विक और चिराग की उपलब्धियां :-

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
image source via getty images

इसके अलावा सात्विक-चिराग की प्रमुख उपलब्धियों में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतना भी है। इसके अलावा उनका विश्व रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचना और एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना भी शामिल है। वहीं उन्होंने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा इन दोनों की स्टार जोड़ी ने विभिन्न अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में भी जीत हासिल की है। इनमें उनका चाइना मास्टर्स 2025 के सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को हराना भी शामिल है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version