World Jr. Championship: भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में अपने देश के लिए पदक पक्का कर लिया है। क्यूंकि यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाली तन्वी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद मैच में शानदार वापसी करते हुए मत्सुमोतो को 13-15, 15-9, 15-10 से हरा दिया है।
तन्वी शर्मा ने पदक किया पक्का :-
भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त और उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में अपने देश के लिए पदक पक्का कर लिया है। क्यूंकि उन्होंने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की साकी मत्सुमोतो को हराकर महिला एकल सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इसके अलावा यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाली तन्वी शर्मा ने इस मैच में एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मत्सुमोतो को 13-15, 15-9, 15-10 से हराकर अंतिम चार में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इसके अलावा आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत फिचित्फोन से 12-15, 13-15 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं।

इसके अलावा साल 2022 में उन्नति हुड्डा ओडिशा ओपन के रूप में सुपर 100 खिताब जीतने वालीं सबसे युवा खिलाड़ी रही हैं। उनका यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला 32 मिनट तक चला था। जबकि भारत के भव्य छाबड़ा और विशाखा टोप्पो की जोड़ी ताइवान के हुंग बिंग फू और चोउ युन अन से 9-15 , 7-15 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं।

अपने क्वार्टर फाइनल मैच में तन्वी शर्मा ने शुरुआती गेम में मजबूत शुरुआत करते हुए 10-6 की बढ़त बना ली थी। लेकिन इसके बाद अपनी कुछ गलतियों के कारण मत्सुमोतो ने वापसी करते हुए 11-10 की बढ़त बना ली। इसके बाद तन्वी ने टक्कर देने की कोशिया की थी लेकिन उनका रिर्टन आउट चला गया और जापानी खिलाड़ी ने पहला गेम जीतकर अपने नाम कर लिया।

इसके बाद दूसरे गेम में 5-5 के स्कोर के बाद तन्वी ने गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। इसके बाद तीसरे गेम में मत्सुमोतो 7-3 से आगे थीं। लेकिन फिर भारत की तन्वी शर्मा ने दमदार पलटवार करते हुए 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने मैच को जीतकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






