Thursday, February 12

Singapore Open: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं इससे पहले चिराग के चोटिल होने के कारण मार्च में हुए ऑल इंग्लैंड ओपन के बाद पहली बार खेलने उतरी इस भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मलयेशिया के चोंग होन जियान और मोहम्मद हाएकाल को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-13 से हरा दिया है।

सात्विक-चिराग की जीत के साथ शुरुआत :-

भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कोर्ट पर अपनी शानदार वापसी करते हुए सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ अपनी शुरुआत की है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
image source via getty images

लेकिन पुरुष एकल वर्ग में भारत को उस समय निराशा मिली जब उनके स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को शुरुआती दौर के मुकाबले में रिटायर हर्ट होना पड़ा। अपने पहले ही मैच में चोटिल होने के कारण लक्ष्य सेन ने मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया।

मार्च के बाद खेलने उतरी भारतीय जोड़ी :-

इससे पहले चिराग के चोटिल होने के कारण मार्च में हुए ऑल इंग्लैंड ओपन के मैच में यह भारतीय जोड़ी टूर्नामेंट से हट गई थी। इसके बाद पहली बार खेलने उतरी विश्व की पूर्व नंबर एक जोड़ी ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मलयेशिया के चोंग होन जियान और मोहम्मद हाएकाल को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-13 से हरा दिया।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके अलावा भारत के सात्विक-चिराग की 41वीं रैंकिंग की मलयेशियाई जोड़ी के खिलाफ यह दूसरी जीत भी थी। इस मौजूदा समय में यह भारतीय जोडी फिलहाल विश्व में 27वें नंबर पर चल रही है। अभी इसी महीने की शुरुआत में यह जोड़ी सुदीरमन कप में भी नहीं खेली थी। उस समय सात्विक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वहीं इससे पहले ये दोनों इस सत्र में मलयेशिया ओपन और इंडिया ओपन दोनों में सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

तीसरे गेम के दौरान हटे लक्ष्य सेन :-

भारत के नंबर एक एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन को चीनी ताइपे के लिन चुन-यी के खिलाफ अपने पहले दौर के मुकाबले के दौरान चोट के कारण बाहर होना पड़ा है। इस मैच में 17वें स्थान पर काबिज सेन ने अच्छी शुरुआत की और पहला गेम 21-15 से जीत लिया। इसके बाद विश्व में 19वें नंबर के लिन ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-17 से जीतकर स्कोर बराबर कर दिया। लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में सेन चोट के कारण रिटायर होने से पहले 5-13 से पीछे चल रहे थे।

Lakshya Sen
image source via getty images

इस समय लक्ष्य सेन की चोट की वास्तविक प्रकृति के बारे में पता नहीं चल पाया है। जबकि मिश्रित युगल वर्ग में रोहन कपूर और रूथविका शिवानी गड्डे ने चेन झी यी और फ्रांसेस्का कॉर्बेट की अमेरिकी जोड़ी को 35 मिनट में 21-16, 21-19 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा महिला एकल में आकर्षि कश्यप विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी चीन की हान यू से 21-17, 13-21, 7-21 से अपना मैच हार गई। इन दोनों का यह मैच 58 मिनट तक चला।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version