Thursday, February 12

Norway Chess: मौजूदा विश्व चैंपियन भारत के स्टार चेस खिलाड़ी डी गुकेश का नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन अभी भी जारी है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में उनको अपने ही देश के अर्जुन एरिगैसी से हार का सामना करना पड़ा है। गुकेश के खिलाफ इस जीत के साथ अब एरिगैसी संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा दूसरे दौर के एक अन्य महत्वपूर्ण मुकाबले मे हिकारू नाकामुरा ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है।

इससे पहले कार्लसन ने पहले दौर में भारत के गुकेश को हराया था। वहीं इस समय छह खिलाड़ियों वाले डबल राउंड-रॉबिन ओपन वर्ग में खेलते हुए इस खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे गुकेश शुरुआती दो राउंड हारने के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे आ गए हैं। इसके अलावा इस समय विश्व के चौथे नंबर के भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी 4.5 अंकों के साथ अमेरिकी ग्रैंडमास्टर नाकामुरा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

मैच की शुरुआत में ही एरिगैसी ने हासिल की बढ़त :-

इस मैच में सफेद मोहरों से खेलते हुए भारत के स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने शुरूआत में ही बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद गुकेश की मजबूत रक्षापंक्ति ने अंत में खेल को बराबरी पर ला दिया था।

Arjun Erigasi
image source via getty images

इसके बाद इन दोनों के बीच यह मैच काफी रोमांचक बन गया था। लेकिन इसके बाद गुकेश समय कम होने के कारण दबाव में आ गए और एरिगैसी इसका फायदा उठाकर चार घंटे से अधिक समय तक चले मैच को 62 चाल में जीतने में कामयाब हो गए।

पहले भी गुकेश को हरा चुके हैं एरिगैसी :-

इससे पहले भी अर्जुन एरिगैसी ने इसी साल की शुरुआत में टाटा स्टील शतरंज में खेलते हुए भी गुकेश को हराया था। तभी तो उनका क्लासिकल शतरंज में गुकेश के खिलाफ 6-0 का शानदार रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले अर्जुन ने बीते सोमवार को आर्मागेडन में चीन के वेई यी को हराकर 1.5 अंक हासिल किए थे।

Arjun Erigasi
image source via getty images

इस मैच में खेलते हुए एरिगैसी इस बात से हैरान थे कि गुकेश ने शुरुआती चालों में इतना समय क्यों लिया था, जिससे वह समय के दबाव में आ गए। इस मैच की 17वीं चाल से ठीक पहले गुकेश ने पाया कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी अर्जुन से एक घंटे से अधिक पीछे चल रहे हैं। इसके बाद एरिगैसी ने कहा कि, “मैं थोड़ा हैरान हूं कि गुकेश ने शुरू में इतना समय क्यों बर्बाद किया।”

तीसरे दौर में एरिगैसी का सामना करुआना से होगा :-

इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अर्जुन एरिगैसी का सामना फैबियानो करुआना से होने वाला है। जबकि गुकेश रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक नाकामुरा के खिलाफ मैच जीतकर अपनी वापसी करना चाहेंगे। इसके अलावा महिला वर्ग में भारत के दोनों खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

Koneru Humpy
image source via getty images

इस बीच यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी पर शानदार जीत दर्ज की है। इसके अलावा भारत की आर वैशाली चीन की टिंगजी लेई से आर्मागेडन गेम में अपना मैच हार गई। क्यूंकि इस टूर्नामेंट की स्कोरिंग प्रणाली में क्लासिकल प्रारूप में विजेता को तीन अंक मिलते हैं। अब यदि क्लासिकल बाजी ड्रॉ हो जाती है, तो खिलाड़ियों को एक-एक अंक मिलता है। इसके बाद फिर आर्मगेडन में वे आधे अंक के लिए खेलते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version