Thursday, February 12

Asian Games 2025: भारत की महिलाओं का एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। इस चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी भारत की बेटियों ने मेडल जीतकर भारत की झोली में डाला है। इस बार भारत के लिए एक नहीं बल्कि दो महिला खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीते हैं। इस चैंपियनशिप में भारत के लिए रूपल चौधरी ने 400 मीटर में, जबकि पूजा ने 1500 मीटर में रजत पदकों को जीता है।

यूनुस शाह ने जीता कांस्य पदक :-

इन दोनों के अलावा यूनुस शाह ने भी पुरुष 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता है। इसके चलते हुए अब भारत के पदकों की संख्या पांच हो गई हैं। इनमें बीते मंगलवार को जीता गुलवीर सिंह (10,000 मीटर) का स्वर्ण पदक भी शामिल है। इस बार रूपल चौधरी ने महिलाओं के 400 मीटर फाइनल में 52.68 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया है।

Rupal Chaudhary
Rupal Chaudhary

यह भारत के लिए कल दिन का पहला पदक भी था। जबकि इसी स्पर्धा में हमवतन विथ्या रामराज 53.00 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं थी। वहीं जापान की नानाको मात्सुमोतो (52.17 सेकेंड) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उज्बेकिस्तान की जोनबीबी हुकमोवा (52.79 सेकेंड) ने कांस्य पदक जीता था।

पूजा ने भारत के लिए जीता दूसरा रजत पदक :-

इस चैंपियनशिप में पूजा ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में चार मिनट 10.83 सेकेंड के समय के साथ भारत को दूसरा रजत पदक दिलाया था। इसी स्पर्धा में भारत की ही लिली दास चार मिनट 13.81 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रही थी, तब वह अधिक समय के चलते हुए पदक से भी चूक गईं थी। इस स्पर्धा में चीन की ली चुनहुई ने चार मिनट 10.58 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता था। जबकि जापान की तोमाका किमुरा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार मिनट 11.56 सेकेंड के समय से कांस्य पदक जीता था।

Rupal Chaudhary
Rupal Chaudhary

इससे पहले साल 2022 में रूपल चौधरी ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया था। तब उस समय उन्होंने भारत के लिए चार गुणा 400 मीटर रिले में रजत और महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा यूनुस शाह ने पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में तीन मिनट 43.03 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।

इस स्पर्धा में जापान के काजुतो लिजावा ने तीन मिनट 42.56 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया है। जबकि दक्षिण कोरिया के जेयुंग ली (तीन मिनट 42.79 सेकेंड) ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता है। इसके अलावा पहले दिन गुलवीर के स्वर्ण पदक के अलावा सर्विन सबेस्टियन ने भी 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वहीं विशाल थेनारासु कयालविझी 45.57 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गए है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version