Australian Open: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अपनी जगह बना ली है। इसके अलावा विश्व की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने को-ची और पो ली-वेई के खिलाफ 48 मिनट तक चले पहले दौर के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-23, 21-16 से जीत दर्ज की है।
दूसरे दौर में पहुंचे सात्विक-चिराग :-

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्यूंकि अपने पहले दौर के मैच में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने चीनी ताइपे के चांग को-ची और पो ली-वेई पर सेटों में जीत दर्ज की है। वहीं इस पहले मैच में विश्व की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने को-ची और पो ली-वेई के खिलाफ 48 मिनट तक चले मैच में 25-23, 21-16 से जीत दर्ज की है।
एक समय पिछड़ रही थी भारतीय जोड़ी :-
इसके अलावा सात्विक और चिराग की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी शुरुआती गेम में एक समय 2-6 से पीछे चल रही थी। इसके बाद फिर उनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। वहीं इसके बाद फिर से चीनी ताइपे की जोड़ी ने 16-14 तक मामूली बढ़त बना ली। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने पलटवार करते हुए 19-17 की बढ़त बना ली। वहीं इसके बाद यह मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया।

क्यूंकि इसके बाद दोनों टीमों को गेम प्वाइंट मिले थे। लेकिन आखिर में भारतीय जोड़ी अपने तीसरे गेम प्वाइंट को भुनाने में सफल रही। इसके बाद सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम की शुरुआत में 7-4 की बढ़त बना ली। लेकिन फिर भी नेट पर दो गलतियों और चीनी ताइपे की जोड़ी के एक ज़ोरदार स्मैश ने उन्हें बराबरी पर ला दिया। इसके चलते हुए भारतीय जोड़ी इंटरवल तक एक अंक से आगे थी। इसके बाद फिर भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त बरकरार रखकर मैच जीतकर अपने नाम कर लिया।

इसके अलावा महिला युगल में खेलते हुए त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी को अपने पहले मैच में इंडोनेशिया की एफ कुसुमा और एम पुष्पितसारी की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय जोड़ी को 10-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, आयुष शेट्टी जैसे भारतीय एकल खिलाड़ी आज बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







