Monday, February 23

Deaflympics 2025: टोक्यो डेफलिंपिक्स 2025 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। क्यूंकि बीते मंगलवार को भारतीय जोड़ियों ने मिश्रित टीम स्पर्धा में खेलते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीतकर भारत देश का मान बढ़ाया है।

भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण और कांस्य :-

भारत के स्टार निशानेबाजों ने बीते मंगलवार को 25वें बधिर ओलंपिक में खेलते हुए अपना दबदबा बरकरार रखते हुए 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत लिया है। इस बीच धनुष श्रीकांत और माहित संधू की भारतीय जोड़ी ने जियोन डेन और किम वूरिम की दक्षिण कोरिया की जोड़ी को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है।

Dhanush Srikanth and Mohammad Murtaza Vania
Dhanush Srikanth and Mohammad Murtaza Vania

इसके अलावा व्यक्तिगत वर्ग के पदक विजेताओं मोहम्मद मुर्तजा वानिया और कोमल मिलिंद वाघमारे ने कांस्य पदक के मुकाबले में वायलेटा लिकोवा और ओलेक्सांद्र कोस्तिक की यूकेन की जोड़ी को पछाड़ दिया है। जबकि स्वर्ण पदक के मुकाबले में घनुष और माहित ने अच्छी शुरुआती करते हुए 4-0 की बढ़त बनाई और फिर आसानी से मुकाबला 17-7 से जीत कर अपने नाम कर लिया।

Dhanush Srikanth
Dhanush Srikanth

इसके अलावा भारत के स्टार तीरंदाज धनुष का बधिर ओलंपिक में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। जबकि अन्य भारतीय तीरंदाज माहित ने इससे पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में भी अपने देश के लिए रजत पदक जीता था। इसके अलावा यूक्रेन की टीम में महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता वायलेटा लिकोवा की मौजूदगी में कांस्य पदक का मुकाबला कड़ा रहा है।

Indian shooters
Indian shooters

इसके चलते हुए खेल की चौथी सीरीज के बाद दोनों जोड़ियां 4-4 से बराबर थीं और छठी सीरीज के बाद यूक्रेन की जोड़ी 7-5 से आगे हो गई थी। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद स्कोर 7-7, 8-8 और 10-10 से बराबर कर दिया और फिर अंतिम चार में से दो राउंड जीते थे। जबकि उनके बाकी के दो राउंड बराबर रहे थे। इससे मुर्तजा वानिया और कोमल ने 16-12 से जीत हासिल करके कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। वहीं भारतीय निशानेबाजों ने इस प्रतियोगिता में तीन दिन में कुल नौ पदक जीते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version