आजकल इंडोनेशिया में ओपन विश्व टूर सुपर 1000 का टूर्नामेंट चल रहा है और ऐसे में दुनियाभर के बैडमिंटन खिलाड़ी वहां पर मौजूद हैं। भारतीय शटलर खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। अब भारतीय शटलर फैंस के लिए इंडोनेशिया ने खुशखबरी आई है। दरअसल, भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग सेट्टी इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
सात्विक-चिराग ने दर्ज की जीत
भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को सेमीफाइनल में पहुंचने कि लिए वरीय फजर अलफियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को हराना पड़ा। क्वॉर्टर फाइनल के सीधे गेम भारतीय जोड़ी ने हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही हांलाकि इस जोड़ी ने भारतीय फैंस को खुश किया, लेकिन विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने निराश किया। श्रीकांत क्वॉर्टर फाइनल में चीन ली शी फेंग से हार गए। ये मुकाबला एक घंटे नौ मिनट तक चला।
Sat-Chi enter semis in style, beat WR-1 home-favourite duo in straight games 🤩🔥
Well done boys 💪
📸: @badmintonphoto @himantabiswa | @sanjay091968 | @lakhaniarun1 #IndonesiaOpen2023#IndonesiaOpenSuper1000#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/HZ91oqOEU3
— BAI Media (@BAI_Media) June 16, 2023
श्रीकांत हारे
श्रीकांत मैच के शुरुआती दौर में आगे चल रहे थे, लेकिन वो इस बरकरार नहीं रख पाए और अंत में मैच को अपने हाथ से गंवा दिया। श्रीकांत शुरुआत में 2-0 की बढ़त के साथ आगे चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने मैच में कई बार गलतियां की। विरोधी खिलाड़ी ने पहले ब्रेक के बाद 11-7 की बढत बना ली।






