इस साल पड़ोसी देश चीन में एशियन गेम्स 2023 का आयोजन होने वाला है। देश के खेल प्रेमियों को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन इससे पहले भारतीय खेमे को एक परेशान वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय स्टार धाविका हिमा दास हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते एशियाई खेलों से बाहर हो चुकी है। बता दें, ये चोट उन्हें अप्रैल महीने में लगी थी। हिमा दास के बारे में ज्ञात रहे कि उन्होंने साल 2018 में एशियाई खेलों में 400 मीटर की रेस में सिल्वर मेडल जीता था।
हिमा दास का बाहर होना दुखद- कोच
हिमा दास के एशियाई खेलों से बाहर होने वाली खबर की पुष्टि भारतीय एथलेटिक्स के हेड कोच राधाकृष्ण नायर ने की। उन्होने बताया कि यह दुखद है। उनकी (हिमा दास) की हैमस्ट्रिंग में चोट है और कमर में भी दर्द है। मेडिकल जांच चल रही है और लगता है कि वह एएफआई की नीति के तहतत एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकेंगी। चोट के कारण वह पिछले महीने रांची में फेडरेशन कप भी नहीं खेली थी।
हिमा दास के अलावा कोच राधाकृष्ण नायर ने नीरज चोपड़ा पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। लेकिन अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इस महीने के आखिरी तक नीरज चोपड़ा के फिट होने की उम्मीद है। बता दें, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने साफ कर दिया है कि जिन खिलाड़ियों के छूट मिली है उनके अलावा और खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियशिप में भाग लेना जरूरी होगा। इसके बाद ही वे खिलाड़ी एशियाई खेलों में चयन के दावेदार होंगे।







