Friday, February 13

Indonesia Open: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय पहले दौर में हारकर बाहर हो गए हैं।

इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंची सिंधु :-

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने महिला एकल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी ओकुहारा को एक घंटे 19 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 22-20, 21-23, 21-15 से हरा दिया है। इस जीत के बाद अब राउंड 16 में उनका सामना थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त पोर्णपावी चोचुवोंग से होने वाला है।

pv sindhu
pv sindhu

इस मैच को जीतने के बाद सिंधु ने कहा कि, “मेरे लिए पहले दौर में जीत हासिल करना काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे निश्चित तौर पर मेरा हौसला बढ़ेगा। इससे पहले मैं पहले दौर में हारती रही हूं। इसलिए इस तरह के मैच जीतना मेरे लिए बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण है।” उनके अलावा लक्ष्य सेन एक घंटे और पांच मिनट तक चले पुरुष एकल मुकाबले में चीन के शि यू क्यू से 11-21 22-20 15-21 से मैच हार गए। इस मैच में भारतीय खिलाड़ी ने अपनी पीठ की चोट से उबरकर वापसी की। क्यूंकि इससे पहले भी चोट के कारण वह पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन में मैच के बीच से हट गए थे।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
image source via getty images

इस मैच में अपना गेम आसानी से गंवाने और दूसरे गेम में 11-17 से पीछे होने के बाद सेन ने शानदार वापसी की। इसके बाद उन्होंने एक मैच प्वाइंट बचाया और 22-20 से गेम जीतकर मुकाबला निर्णायक गेम तक खींच दिया। इसके बाद वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए। पुरुष एकल में एचएस प्रणय भी इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनको इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से 17-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा है।

Lakshya Sen
image source via getty images

इसके अलावा सात्विक और चिराग की पुरुष युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया के लियो रॉली कार्नांडो और बागास मौलाना को 67 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 18-21 21-18 21-14 से हराकर राउंड 16 में जगह बन ली है। इसके अलावा सिंधू और ओकुहारा के बीच गलतियों से भरा मैच रोमांचक रहा था। इसमें काफी गेम प्वाइंट और मैच प्वाइंट मिले।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version