Thursday, March 5

China Open Badminton: भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने जापान की छठी वरीयता प्राप्त तोमोका मियाजाकी को हरा दिया है। इसके अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व की 15वें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी ने जापान के केन्या मित्सुहाशी और हिरोकी ओकामुरा को केवल 31 मिनट में 21-13, 21-9 से हराकर दमदार शुरुआत की है।

पी वी सिंधू ने तोमोका मियाजाकी को हराया :-

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन पी वी सिंधू ने जापान की छठी वरीयता प्राप्त तोमोका मियाजाकी को 21-15, 8-21, 21-17 से हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में सिंधू ने शानदार शुरुआत करते हुए लगातार सात अंक लेकर पहले गेम में 13-5 की बढ़त बना ली और फिर आसानी से यह गेम जीत लिया।

PV Sindhu
PV Sindhu

इसके बाद फिर दूसरे गेम में मियाजाकी ने शानदार वापसी करते हुए लगातार नौ अंक लेकर 12-8 की बढ़त बना ली। इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने इस दूसरे गेम को जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद सिंधू ने तीसरे और निर्णायक गेम में शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगातार अपनी बढ़त बनाते हुए जीत लिया। इस बार विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सिंधू का सामना दूसरी बार मियाजाकी से हो रहा था। वहीं पिछली बार वह स्विस ओपन में जापानी खिलाड़ी से हार गई थीं।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके अलावा इसी साल सिंधू पांच टूर्नामेंट में पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई थी। अब इस मैच को जीतने के बाद उन्होंने कहा कि, “यह मेरे लिए बहुप्रतीक्षित जीत थी। पहला राउंड मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। यह तीन गेम का मुकाबला था। तीसरे गेम में भी मेरे लिए शुरुआत से ही बढ़त बनाना महत्वपूर्ण रहा। मेरे लिए यह मैच जीतना महत्वपूर्ण था। इससे निश्चित तौर पर मेरा मनोबल बढ़ेगा।”

PV Sindhu
image source via getty images

इसके बाद अब हैदराबाद की इस 30 वर्षीय खिलाड़ी सिंधू का अगला मुकाबला भारत की ही एक अन्य खिलाड़ी 17 वर्षीय उन्नति हुड्डा से होने वाला है। इसके अलावा उन्नति ने ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में 36 मिनट तक चले मुकाबले में राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की पदक विजेता स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को 21-11, 21-16 से हराया है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व की 15वें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी ने जापान के केन्या मित्सुहाशी और हिरोकी ओकामुरा को केवल 31 मिनट में 21-13, 21-9 से हराकर अपनी शानदार शुरुआत की है। जबकि रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी हांगकांग की नगा टिंग येउंग येउंग और पुई लाम येउंग से 31 मिनट में 12-21, 13-21 से हार कर बाहर हो गई है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version