Saturday, March 21

भारत के नए स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में 21 साल के प्रियांशु राजावत शानदार तरीके से उभर रहे हैं। हाल में ही फ्रांस में हुई ओरलींस मास्टर्स प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया था। प्रियांशु द्वारा जीते गया ये खिताब उनके करियर का पहला खिताब होने के साथ-साथ BBF World Tour सीजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला बैडमिंटन खिताब दिलाने वाले सिंगल्स खिलाड़ी बने हैं। प्रियांशु राजावत बीते साल 2022 में भारत की तरफ से थॉमस कप का भी हिस्सा थे। ये भारत में बैडमिंटन के भविष्य के लिहाज से काफी शानदार खबर है। प्रियांशु की इस उपलब्धि की लोग सराहना कर रहे हैं।

कौन हैं प्रियांशु रजावत? 

प्रियांशु राजावत मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले हैं। प्रियांशु से पहले उनके बड़े भाई कुणाल राजावत भी बैडमिंटन खिलाड़ी थे। इसके अलावा उनकी बहन तान्या राजावत टीवी अभिनेत्री है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक वक्त प्रियांशु राजावत बैडमिंटन खेलना पसंद नहीं करत थे। उनके पिता भूपेंद्र राजावत की चाह थी कि उनका बेटा बैडमिंटन खेले, लेकिन उस वक्त प्रियांशु ने इसे खेलने से साफ-साफ मना कर दिया। इसके बाद प्रियांशु ने अपने बड़े भाई को प्रैक्टिस करते हुए देखा जिसके उनका भी इस खेल के प्रति लगाव हो गया। फिलहाल अब ये युवा खिलाड़ी इस खेल में देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Priyansu Rajawat

 

प्रियांशु के पिता ने उन पर बैडमिंटन के कुछ गुण देखने के बाद ही उनको इस खेल के लिए प्रोत्साहित किया और कुछ समय मनाने के बाद वो मान गए। बाद में प्रियांशु को कोच सुधीर वर्मा के एकेडमी में दाखिला दिलवा दिया। इस वक्त उनकी उम्र छह: साल के करीब थी। इसके तीन साल बाद गोपीचंद ने प्रियांशु को हैदराबाद भेज दिया।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version