Sunday, February 15

Syed Modi International: इस बार सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन लखनऊ में किया गया था। इसमें त्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार महिला युगल का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। जबकि भारत के एकल खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

त्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद ने जीता खिताब :-

Trisa and Gayatri
image source via getty images

अभी हाल ही में लखनऊ में खेले गए सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत को खुशी और दर्द दोनों की झलक मिली है। क्यूंकि त्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार महिला युगल का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। जबकि भारत के एकल बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का आठ साल से चलर आ रहे खिताब के सूखे को नहीं तोड़ पाए हैं।

फाइनल में श्रीकांत को मिली हार :-

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत साल 2017 के फ्रेंच ओपन के बाद से कोई खिताब नहीं जीत पाए हैं। इसके बाद अब वह फाइनल में जीत के काफी करीब थे। लेकिन हांगकांग के विश्व नंबर 59 जेसन गुनावन ने 67 मिनट के रोमांचक मुकाबले में श्रीकांत को 16-21, 21-8, 20-22 से हराकर ख़िताब जीत लिया है। इसके चलते हुए एक बार फिर श्रीकांत का खिताब जीतने का सपना टूट गया है।

Kidambi Srikanth
Kidambi Srikanth

इस फाइनल मैच का पहला गेम गुनावन ने आक्रामक खेल से जीता था। इसके बाद दूसरे गेम में श्रीकांत पूरी लय में लौटे और 13 गेम पॉइंट लेते हुए मुकाबला बराबर कर दिया। इसके बाद निर्णायक गेम में श्रीकांत ने 5-1 की बढ़त भी बना ली थी। लेकिन गुनावन ने शानदार रिट्रीवल और दमदार हमलों से वापसी करते हुए मैच को जीत लिया। इसके बाद अंत में श्रीकांत का अंतिम शॉट लाइन से बाहर चला गया और एक बार फिर खिताब उनसे दूर रह गया।

लगातार दूसरी बार चैंपियन बनीं त्रीसा-गायत्री :-

इसके अलावा महिला युगल फाइनल मैच में जापान की काहो ओसावा और माई तनाबे ने पहला गेम 21-17 से जीता था। लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन अटैक, स्मार्ट नेट प्ले और तगड़ी समझदारी का परिचय देते हुए दूसरे गेम में 9-2 की जोरदार बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने 21-13 से दूसरा गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

Trisha Jolly and Gayatri Gopichand
Trisha Jolly and Gayatri Gopichand

इसके बाद तीसरे गेम में शुरुआती बढ़त के बाद कुछ गलतियों से अंतर कम हुआ था लेकिन त्रीसा की तेज नेट प्ले और गायत्री के जोरदार स्मैश ने सभी भारतीयों को फिर लय में ला दिया। इसके बाद अंत में भारतीय जोड़ी ने छह मैच पॉइंट हासिल किए और दूसरी बार खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version