Thursday, June 11

Uber Cup 2026: उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीवी सिंधू मजबूत स्थिति में होने का फायदा नहीं उठा पाईं और इसके चलते हुए भारत को चीन के खिलाफ खेलते हुए 0-5 से हारकर इस बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। इसके चलते हुए अब भारत की महिला टीम का उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो गया है। क्यूंकि इस मैच में भारतीय टीम को चीन के खिलाफ एकतरफा अंदाज में हार मिली है।

भारतीय महिला टीम को चीन से मिली 0-5 से हार :-

इस मैच में भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी पीवी सिंधू मजबूत स्थिति में होने का फायदा नहीं उठा पाईं थी। जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके चलते हुए अब भारत को उबेर कप में चीन से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इससे पहले भारतीय महिला टीम ने मेजबान डेनमार्क से 2-3 की हार के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद भारत ने यूक्रेन पर 4-1 से जीत हासिल करके क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

भारत ने चीन से गंवाए हैं पिछले तीन मुकाबले :-

उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में 16 बार के चैंपियन चीन से भारत को पिछले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पीवी सिंधू ने भारत की तरफ से शुरुआत की थी। जबकि उन्नति हुडा और तन्वी शर्मा की जगह अन्य दो एकल मुकाबलों के लिए ईशारानी बरुआ और देविका सिहाग को टीम में शामिल किया गया था। इसके अलावा सिंधू अपने निर्णायक सेट में 18-12 से आगे चल रही थीं लेकिन आखिर में वह विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झियी से 16-21, 21-19, 19-21 से मैच हार गईं। इसके चलते हुए चीन ने ग्रुप ए के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके बाद प्रिया कोंजेंगबम और श्रुति मिश्रा पहले युगल मुकाबले में विश्व की नंबर एक चीनी जोड़ी लियू शेंग शू और टैन निंग के सामने नहीं टिक पाईं और उनको इस मैच में 11-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद ईशारानी बरुआ ने टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई के सामने कड़ी चुनौती पेश की थी। लेकिन इसके बावजूद भी विश्व में 38वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने पहले गेम में 20-19 पर एक आसान मौका गंवा दिया। इसके बाद चीनी खिलाड़ी युफेई ने यह मैच 44 मिनट में 22-20, 21-13 से जीतकर चीन को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी।

Devika Sihag
Devika Sihag

इसके बाद दूसरे युगल मैच में त्रीसा जॉली और कविप्रिया सेल्वम की जोड़ी को 59 मिनट तक चले मुकाबले में लूओ जू मिन और झांग शू जियान से 10-21, 21-12, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा विश्व में 43वें नंबर की खिलाड़ी देविका सिहाग ने भी अपने मैच में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वह अपनी इस लय बरकरार रखने में सफल नहीं हो पाई और तीसरे एकल में विश्व में 97वें नंबर की खिलाड़ी जू वेन जिंग से 21-19, 17-21, 10-21 से इस मैच को हार गईं।

भारत की अब पुरुष टीम पर टिकी है निगाहें :-

इसके चलते हुए अब भारत की निगाहें पुरुष टीम पर ही टिकीं हुई हैं। क्यूंकि भारतीय पुरुष टीम अब थॉमस कप में ग्रुप ए में अपने आखिरी मुकाबले में चीन से भिड़ने वाली है। वहीं इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 5-0 की शानदार जीत के चलते हुए पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं भारत और चीन इस ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे हैं।

Lakshya Sen
Lakshya Sen

इससे पहले भारत ने इस टूर्नामेंट में कनाडा पर 4-1 से जीत के साथ अपनी शानदार शुरुआत की थी। जबकि चीन की टीम ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया था। इसके बाद फिर उन्होंने सोमवार को कनाडा को 4-1 से पराजित किया था। इसके अलावा अब आज भारत और चीन बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में एक दूसरे का सामना करने वाले हैं। इसके चलते हुए अब इस ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version