Saturday, March 14

World Boxing Futures Cup: भारत के पांच मुक्केबाजों ने बीते दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत के बाद विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं इस बार भारत के युवा मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए इस बार भारत के कुल पांच मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने में सफल हुए हैं। इसके चलते हुए उन सभी ने अब विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में अपने पदक भी पक्के कर लिए हैं।

भारतीय मुक्केबाजों ने 5 पदक किए पक्के :-

विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में खेलते हुए भारत के 5 युवा मुक्केबाजों ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके चलते हुए इन सभी मुक्केबाजों ने अब विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में पोडियम में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। इसके चलते हुए अब मुक्केबाज गुंजन (48 किग्रा), जॉयश्री देवी (54 किग्रा), अंबेकर मीतेई (50 किग्रा), चंद्रिका पुजारी (51 किग्रा) और राधामणि लोंगजाम (57 किग्रा) की इस शानदार जीत के चलते हुए भारत की पदक की उम्मीदें और भी मजबूत हो गईं हैं।

Indian boxer
Indian boxer

इसके अलावा भारत के ये सभी मुक्केबाज अब सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं। इसके चलते हुए अब अपने देश भारत के लिए इन सभी मुक्केबाजों ने पदक भी पक्के कर लिए हैं। इसके अलावा बीते दिन सुबह के सत्र में भारतीय मुक्केबाज गुंजन ने अजरबेजान की गुलर हुसेनोवा पर 5-0 से शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद अन्य भारतीय मुक्केबाज जॉयश्री देवी ने पहले दौर में रेफरी द्वारा मुकाबला रोकने (आरएससी) से जापान की यूरा कनेमारू को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।

indian boxer
indian boxer

इसके बाद भारत की अन्य मुक्केबाज अंबेकर मीतेई ने पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में जापान के अकीरा उएकुबो पर 4-1 से शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद शाम के सत्र में भारत के दो और मुक्केबाजों ने जीत दर्ज की थी। इनमें मुक्केबाज चंद्रिका पुजारी (51 किग्रा) ने दूसरे दौर में स्पेन की एंड्रिया बुएल्गा गार्सिया को आरएससी से हराकर जीत दर्ज की। जबकि अन्य मुक्केबाज राधामणि लोंगजाम (57 किग्रा) ने इंग्लैंड की सिओभान हेली को 4-1 से हराया था। इसके अलावा एक अन्य मुक्केबाज साहिल दुहान (60 किग्रा) अपने आखिरी आठ मुकाबले में फ्रांस के डेविड हारुत्युनयान से 1-4 से अपना मैच हार गए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version