Saturday, February 14

BFI: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह को हाईकोर्ट ने झटका दिया है। क्यूंकि इस बीच हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मिनी पुष्करना ने दिल्ली एमेच्योर मुक्केबाजी संघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना आदेश दिया है कि इस समय भारतीय मुक्केबाजी महासंघ द्वारा 7 मार्च के परिपत्र के क्रियान्वयन पर हम रोक लगाते है।

हाईकोर्ट ने लगाई बीएफआई के आदेश पर रोक :-

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के उस आदेश पर रोक लगा दी है। जिसमें कहा गया था कि उसके संबद्ध राज्य इकाइयों के केवल निर्वाचित सदस्य ही आगामी चुनावों में अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।

delhi high court
delhi high court

इस बीच हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मिनी पुष्करना ने दिल्ली एमेच्योर मुक्केबाजी संघ की याचिका पर सुनवाई की है। इस दौरान उन्होंने अपना आदेश दिया है कि भारतीय मुक्केबाजी महासंघ द्वारा 7 मार्च के परिपत्र के क्रियान्वयन पर हम रोक लगाते हैं। इसके अलावा हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव की प्रक्रिया परिणामों की घोषणा के साथ जारी रहेगी।

Ajay Singh
Ajay Singh

लेकिन उनकी यह याचिका उसके निर्णय के अधीन है। इसके आगे भी हाई कोर्ट ने कहा है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि चुनाव प्रक्रिया 7 मार्च के परिपत्र के प्रभाव और संचालन से अलग जारी रहेगी। ये चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे, जो वर्तमान याचिका के परिणाम के अधीन होंगे।

boxing
boxing

तभी तो अब दिल्ली हाई कोर्ट ने मुक्केबाजी अध्यक्ष अजय सिंह के आदेश को खारिज कर दिया है। इसमें उनके एक आदेश के कारण कुछ प्रत्याशियों को निर्वाचन मंडल में प्रवेश करने से रोका गया था। लेकिन अब उनके लिए रास्ता साफ हो गया है।

इस समय भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के चल रहे चुनावों के संदर्भ में कहा जा रहा है कि अध्यक्ष अजय सिंह ने कार्यकारी बोर्ड से परामर्श किए बिना चुनावों की देखरेख के लिए अपनी पसंद के एक निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त किया है। इसके बाद फिर 4 मार्च को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद 7 मार्च को एक आदेश निकाल दिया।

boxing
boxing

जिसके चलते हुए राज्यों के कुछ प्रत्याशियों के निर्वाचन मंडल में प्रवेश पर रोक लग गई थी। इस बीच आरोप यह लगे हैं कि चुनाव प्रक्रिया में मनमाने निर्णय लिए जा रहे थे। जिस पर माननीय दिल्ली हाई कोर्ट ने अब काफी कड़ा रुख अपनाया है। इसके चलते हुए हाई कोर्ट ने बीएफआई अध्यक्ष के अवैध आदेश को खारिज कर दिया है।इस आदेश के खारिज हो जाने के बाद अब सभी को इसमें निष्पक्ष भागीदारी की अनुमति मिलेगी।

boxer lovlina
boxer lovlina

तभी तो हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा है कि बीएफआई अध्यक्ष का कदम उनकी सुविधा के आधार पर था। क्यूंकि साल 2016 के चुनावों के दौरान उनका अपना नाम उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचक मंडल में शामिल किया गया था। तब वह एसोसिएशन के निर्वाचित सदस्य नहीं थे। उस समय केवल नामांकन के आधार पर ऐसा किया गया था। तभी तो हाईकोर्ट के इस निर्णय पर इस समय सभी खिलाड़ियों व खेल प्रशासकों ने अपनी खुशी जताई है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version