World Boxing Cup Finals: भारत की महिला मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी कप के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने देश का मान बढ़ाया है। इस बार निकहत जरीन, मीनाक्षी हुड्डा और प्रीति पवार समेत सात मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं इस बार निकहत (51 किग्रा) ने चीनी ताइपे की मुक्केबाज जुआन यी गुओ को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। जबकि अन्य भारतीय महिला मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), अरुंधति (70 किग्रा), नूपुर शेओरन (80+ किग्रा), परवीन हुड्डा (60 किग्रा) और जेस्मिन (57 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है।

महिला मुक्केबाजों ने बढ़ाया देश का मान :-

इस बार ग्रेटर नोएडा के विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे विश्व मुक्केबाजी कप 2025 के फाइनल मुकाबलों में भारत की बेटियों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने तिरंगे का मान बढ़ाया है। वहीं इस बार भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा ने उज्बेकिस्तान की फोजिलोवा फारजोना को 5-0 से हराकर 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि, “मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने डिस्ट्रिक्ट कोच विजय हुड्डा को धन्यवाद कहूंगी, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया है।”

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इसके बाद अन्य भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति पवार (54 किग्रा) ने इटली की सिरीन चाराबी को 5-0 से हराकर भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। इसके बाद अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की जोकिरोवा अजीजा को 5-0 से हराकर भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया। इसके बाद फिर नूपुर (80+ किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की सोटिम्बोएवा ओल्टिनोय को 5-0 से हराकर दिन का चौथा स्वर्ण जीता था।

Meenakshi Hooda
Meenakshi Hooda

इसके बाद फिर भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने चीनी ताइपे की मुक्केबाज जुआन यी गुओ को हराकर भारत के लिए पांचवां स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद फिर जेस्मिन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक मेडलिस्ट वू शिह-यी को 4–1 से हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद फिर पर्वीन हुड्डा ने जापान की अयाका तगुची को 3–2 से हराकर स्वर्ण अपने खाते में डाला।

पुरुष मुक्केबाजों ने भी किया कमाल :-

Boxing
Boxing

इसके अलावा विश्व मुक्केबाजी कप में भारत के पुरुष मुक्केबाज भी पीछे नहीं रहे हैं। क्यूंकि भारत के लिए पुरुष मुक्केबाज सचिन सिवाच और हितेश गूलिया ने भी स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं इस बार सचिन ने किर्गिस्तान के ओलंपिक मेडलिस्ट मुनरबेक सईतबेक को 5–0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि हितेश ने कजाखस्तान के नुर्बेक मुरसाल को 3–2 से हराते हुए स्वर्ण जीता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version