Saturday, February 28

World Boxing Championship: भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस बार उन्होंने महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग में जापान की युना निशिनाका को सर्वसम्मत फैसले से हराया। इसके बाद अब निकहत क्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक रजत पदक विजेता और 2022 विश्व लाइट फ्लाइवेट चैंपियन तुर्किये की बुसे नाज काकिरोग्लू के खिलाफ अपना मैच खेलेंगी।

निकहत जरीन की क्वार्टर फाइनल में एंट्री :-

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज और दो बार की चैंपियन निकहत जरीन ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में उन्होंने महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग में जापान की युना निशिनाका को सर्वसम्मत फैसले से हराया है। इस मैच में भले ही उनको जीत मिली हो, लेकिन निशिनाका ने भी लगातार भारतीय मुक्केबाज को काफी परेशान किया था।

निकहत ने की थी आक्रामक शुरुआत :-

इस मैच में खेलते हुए निशिनाका के दो अंक काटे गए थे। क्यूंकि उन्होंने जरूरत से ज्यादा पकड़ बनाए रखी थी। इस मैच में इन दोनों ही मुक्केबाजों ने आक्रामक शुरुआत की थी। इस मैच में निकहत ने शुरुआत में कुछ हुक लगाए थे, लेकिन जापान की मुक्केबाज ने फिर भी 3-2 से बढ़त बना ली।

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इसके बाद मैच के दूसरे राउंड में निकहत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार मुक्के लगाए। जबकि निशिनाका ने भारतीय मुक्केबाज की गर्दन में अपनी बांह डालकर उसे बांधे रखा था। इस बार भारतीय मुक्केबाज ने तीखा जवाब दिया और राउंड को 4-1 से जीत लिया।

क्वार्टर फाइनल में निकहत के सामने होगी कड़ी चुनौती :-

इसके बाद खेल के तीसरे राउंड में भी यही सिलसिला जारी रहा। इसके बाद मैच रेफरी ने लगातार क्लिंचिंग के लिए निशिनाका को फिर से दंडित किया। इस मैच में जीत हासिल करते हुए निकहत ने अब तीसरे विश्व चैंपियनशिप पदक की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं। इसके बाद अब उनका क्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक रजत पदक विजेता और 2022 विश्व लाइट फ्लाइवेट चैंपियन तुर्किये की बुसे नाज काकिरोग्लू से कड़ा मैच होने वाला है।

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इसके बाद दूसरी तरफ भारत के सुमित कुंडू (75 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा) और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल (90 किग्रा से अधिक) प्री क्वार्टर फाइनल में अपना मैच हार गए हैं। इस बार सुमित को मौजूदा यूरोपीय मिडिलवेट चैंपियन बुल्गारिया के रामी किवान ने 5-0 से हार मिली है। जबकि सचिन को 60 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के बिबार्स झेक्सेन के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा नरेंद्र भी इटली के डिएगो लेंजी के खिलाफ 1-4 से ही अपना मैच हार गए हैं। वहीं अब भारत की 20 सदस्यीय टीम के आधे से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से हारकर बाहर हो गए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version