National Boxing Championship: भारत की युवा विश्व चैंपियनशिप की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज पूनम पूनिया ने 54 किग्रा वर्ग में गत चैंपियन साक्षी चौधरी को हराकर नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पहला बड़ा उलटफेर कर दिया है। क्यूंकि साक्षी इस चैंपियनशिप की मौजूदा चैंपियन थी। इसके अलावा अन्य भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

पूनम पूनिया ने किया बड़ा उलटफेर :-

Indian boxers
Indian boxers

भारत की युवा विश्व चैंपियनशिप की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज पूनम पूनिया ने 54 किग्रा वर्ग में गत चैंपियन साक्षी चौधरी को हराकर नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पहला बड़ा उलटफेर कर दिया है। इसके चलते हुए रेलवे की 23 वर्षीय मुक्केबाज और अंडर-22 एशियाई चैंपियन पूनम ने इस मैच में आक्रमकता दिखाते हुए साक्षी पर 4-1 के विभाजित फैसले में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

निकहत और लवलीना भी सेमीफाइनल में :-

इसके अलावा दो बार की विश्व चैंपियन स्टार भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने 51 किग्रा और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 किग्रा वर्ग में जीतकर आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में खेलते हुए निकहत ने मणिपुर की लांचेनबी चानू को सर्वसम्मत फैसले में हराया था। जबकि लवलीना ने आंध्र प्रदेश की मौनिका कल्याणम बॉन्थू पर आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत दर्ज की थी।

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इसके अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीतू गंघास (51 किग्रा) और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार (54 किग्रा) ने भी आराम से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा (60 किग्रा) को कोहनी की चोट के कारण वॉकओवर देना पड़ा था।

पंघाल से होगा जादुमणी का मैच :-

lovlina borgohain
image source via getty images

इसके अलावा पुरुष वर्ग में विश्व कप पदक विजेता जादुमणी सिंह (55 किग्रा) ने पंजाब के निखिल को 5-0 सर्वसम्मत फैसले से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। इसके चलते हुए अब जादुमणी का सामना सेमीफाइनल में सेना की उनकी साथी मुक्केबाज और साल 2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल से होने वाला है। क्यूंकि इससे पहले पंघाल को वॉकओवर मिला था। जबकि साल 2023 विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन ने 60 किग्रा वर्ग में रेलवे के अनमोल को 4-1 के विभाजित फैसले से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

indian boxer Pawan Bartwal
indian boxer Pawan Bartwal

इसके अलावा विश्व कप फाइनल्स के रजत पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज अभिनाश जामवाल ने वेल्टरवेट (65 किग्रा) में उत्तर प्रदेश के अभिषेक यादव को सर्वसम्मत फैसले से हरा दिया है। उनके अलावा एक अन्य मैच में भारतीय मुक्केबाज पवन बर्तवाल (55 किग्रा) ने अरुणाचल प्रदेश के टायसन को हराया है। जबकि सचिन सिवाच (60 किग्रा) ने उत्तर प्रदेश के करण को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version