Friday, January 23

MI-W vs RCB-W 1st Match: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज एक बड़े मैच से होने जा रही है। इसके चलते हुए आज पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगी। इसके अलावा ये दोनों टीमें ही स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई हैं।

इसके चलते हुए ये दोनों टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। इसके अलावा डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच और शाम के समय ओस इस मैच में काफी अहम भूमिका निभा सकती है। तभी तो इस मैच में टॉस और सही रणनीति बेहद जरूरी रहने वाली है। इसके अलावा इससे पहले आइए जान लेते हैं इस पहले मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :-

इसके अलावा नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी की पिच को टी20 क्रिकेट के लिए काफी अच्छी माना जाता है। क्यूंकि यहां पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही मदद मिलती है। इस दौरान मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है। लेकिन बाद में यहां पर बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेल सकते हैं।

Dr DY Patil Sports Academy
Dr DY Patil Sports Academy

इसके अलावा इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज रहती है। जिसके चलते हुए यहां पर रन तेजी से बनते हैं। लेकिन यहां पर शाम के समय ओस गिरने की संभावना रहती है। इसके चलते हुए यहां पर दूसरी पारी में गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है। तभी तो ऐसे में यहां पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

कैसा रहेगा मौसम :-

Mumbai Indians
Mumbai Indians

मैच के दौरान नवी मुंबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। जबकि इस दिन यहां पर बारिश की संभावना बेहद कम है। इसके अलावा तापमान खेलने के लिए अनुकूल रहने वाला है। लेकिन समुद्र के पास होने की वजह से यहां पर नमी अधिक रह सकती है। इसके चलते हुए यहां पर रात के समय हल्की ओस देखने को मिल सकती है। वहीं ओस का असर दूसरी पारी में साफ नजर आ सकता है।

जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच :-

Royal Challengers Bangalore
image source vis getty images

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है। वहीं यह मैच शाम को 7.30 बजे से शुरू होगा। जबकि इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे।

जानिए दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड :-

मुंबई इंडियंस महिला टीम :-

नेट सिवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हैली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमीलिया कर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिल फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ट, नाला रेड्डी, मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम :-

स्मृति मांधना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, एलिस पैरी, जॉर्जिया वॉल, नडिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाईक, प्रत्युषा कुमार, दयालन हेमलता.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version