Saturday, June 20

CWG 2030: कॉमनवेल्थ स्पोर्ट का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल साल 2030 में प्रस्तावित कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों की समीक्षा के लिए चार दिवसीय दौरे पर भारत के गुजरात राज्य में पहुंचा है। इसके अलावा यह कॉमनवेल्थ गेम्स की सर्वोच्च संस्था भी है। जो भारत में होने वाले खेलों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुजरात में पहुंचा है।

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत :-

कॉमनवेल्थ गेम्स की सर्वोच्च संस्था कॉमनवेल्थ स्पोर्ट का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अब साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों की समीक्षा के लिए बीते दिन बुधवार को गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचा है। वहीं अब इन अधिकारियों के अनुसार यह पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डोनाल्ड रुकारे के नेतृत्व में 8 से 11 अप्रैल तक गुजरात राज्य में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करने वाला है। जबकि इस दौरे में भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी भी शामिल हैं।

Commonwealth Games Delegation Arrives in India
Commonwealth Games Delegation Arrives in India

इसके अलावा पिछले साल नवंबर में आयोजित कॉमनवेल्थ स्पोर्ट की आम सभा में अहमदाबाद को साल 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अधिकार सौंपा गया था। वहीं इससे पहले भी भारत साल 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों की सफल मेजबानी कर चुका है। भारत में अब उनके इस दौरे की शुरुआत गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट के साथ हुई है। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया है।

Commonwealth Games Delegation Arrives meet Gujarat CM
Commonwealth Games Delegation Arrives meet Gujarat CM

इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित होकर गुजरात की राज्य सरकार मजबूत टीमवर्क के साथ इन कॉमवेल्थ खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं इस बीच उन्होंने कॉमनवेल्थ स्पोर्ट प्रतिनिधिमंडल को पूरा भरोसा दिलाया है कि सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

Commonwealth Games Delegation Arrives in India
Commonwealth Games Delegation Arrives in India

इसके अलावा इस कॉमनवेल्थ स्पोर्ट प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख रुकारे और सीईओ केटी सैडलियर ने मुख्यमंत्री को 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का निरीक्षण करने के लिए भी आमंत्रित किया है। इसको गुजरात के मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा अपने इस गुजरात दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, वीर सावरकर खेल परिसर, ईकेए एरिना (अहमदाबाद), वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित प्रमुख प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षणभी करने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version