Tuesday, June 16

अस्ट्रेलिया की टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है। बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में धूल चटाई है और अब उनके पास इतिहास रचने का मौका है। उनके पास ऑस्ट्रेलियाई टीम को क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका हैं।

बांग्लादेश ने लगभग दो दशक और 21 वनडे मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया को किसी ओडीआई मैच में हराया था और उसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में भी ऑस्टेलियाई टीम को धूल चटा दी।

तो चलिए जानते हैं कि आप ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच ओडीआई सीरीज के आखिरी म मैच को लाइव कहां पर देख सकते हैं?

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच 14 जून को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 10:00 बजे और मुकाबला 10:30 बजे शुरू होगा।

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मैच का फॉर्मेट?

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के होस्टिंग राइट्स भारत में किसी टीवी चैनल के पास नहीं हैं। टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण नहीं देख सकते हैं।

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में दोनों टीमों का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया की टीम: जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (कप्तान), मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा।

बांग्लादेश टीम: तंजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), मोसादेक हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तनवीर इस्लाम, सैफ हसन, नुरुल हसन।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version