Thursday, June 11

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 33वां मुकाबला हैदराबाद किंग्समैन और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। क्योंकि अब एक भी हार प्लेऑफ से बाहर कर सकती हैं।

तो चलिए जानते हैं कि हैदराबाद किंग्समैन और मुल्तान सुल्तान मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।

हैदराबाद किंग्समैन बनाम मुल्तान सुल्तान में कौन सी टीम हैं आगे?

कुल मैच: 0

हैदराबाद किंग्समैन जीता: 0

मुल्तान सुल्तान जीता: 0

नो रिजल्ट: 0

नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट

कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में लगातार मुकाबले होने के चलते विकेट काफी ड्राई हो गयी हैं। जिससे यहाँ पर बड़े रन नहीं बन रहे हैं और एवरेज स्कोर भी कम हो गया हैं।

वैसे तो नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। लेकिन इस सीजन खेले गए मैचों में यह घटकर 164 हो गया है। स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल रही हैं और वो ही ज्यादा विकेट ले रहे हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 53% यानी 56 विकेट और स्पिनर्स ने 47% मतलब 44 विकेट चटकाए हैं।

एवरेज पहली पारी स्कोर: 169 रन

एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 157 रन

पेसर्स के विकेट: 53% (56 विकेट)

स्पिनर्स के विकेट: 47% (44 विकेट)

कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?

मौसम विज्ञान के अनुसार 22 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें हैदराबाद किंग्समैन बनाम मुल्तान सुल्तान मैच?

हैदराबाद किंग्समैन बनाम मुल्तान सुल्तान के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।

हैदराबाद किंग्समैन बनाम मुल्तान सुल्तान संभावित प्लेइंग 11

हैदराबाद किंग्समैन: सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली।

मुल्तान सुल्तान: जोश फिलिप, शान मसूद, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, डेलानो पोटगीटर, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, अरशद इकबाल।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version