पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 32वां मुकाबला कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। क्योंकि अब एक भी हार प्लेऑफ से बाहर कर सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं कि पेशावर ज़ाल्मी और कराची किंग्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स में कौन सी टीम हैं आगे?
कुल मैच: 23
पेशावर जाल्मी जीता: 15
कराची किंग्स जीता: 8
नो रिजल्ट: 0
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी होती है। लेकिन PSL में लगातार मुकाबले होने के चलते अब यह काफी ड्राई हो गयी हैं। जिससे यहाँ पर बहुत रन नहीं बन रहे हैं और एवरेज स्कोर भी नीचे आ गया हैं।
वैसे तो नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। लेकिन इस सीजन खेले गए मैचों में यह घटकर 163 हो गया है। स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल रही हैं और वो ही ज्यादा विकेट ले रहे हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 53% यानी 56 विकेट और स्पिनर्स ने 47% मतलब 44 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 169 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 158 रन
पेसर्स के विकेट: 53% (56 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 47% (44 विकेट)
कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 22 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स मैच?
पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
कराची किंग्स बनाम पेशावर ज़ाल्मी संभावित प्लेइंग 11
कराची किंग्स: शान मसूद, मुहम्मद वसीम, आजम खान (विकेटकीपर), साद बेग, मोइन अली (कप्तान), खुशदिल शाह, सलमान आगा, मीर हमजा, एडम ज़म्पा, हसन अली, शाहिद अजीज
पेशावर जाल्मी: तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







