Saturday, June 20

आईपीएल के 17वें सीजन में आज सनराईजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच मैच खेला गया। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद की टीम लखनऊ के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के हैदराबाद के सामने 166 रनों का लक्ष्य दिया। हैदराबाद की टीम ने इसे 10 ओवर से पहले चेज कर लिया। इस हिसाब से ये आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज रन चेज भी बन गया। इसके अलावा हैदराबाद ने ये मुकाबला 10 विकेट से जीता। एक तरफ अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए। वहीं, ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 89 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 14 छक्के और 16 चौके लगाए।


लखनऊ का निराशाजनक प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 165 रन बनाए। कुल मिलाकर इस मैच में लखनऊ की टीम से आयुष बडोनी और निकोलस पूरन के अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉफ रहे। डिकॉक 2 और स्टोइनिस 3 रन बनाकर आउट हुए। अगर बात करें कप्तान केएल राहुल की तो उन्होंने 29 रन बनाए, लेकिन राहुल इसको बड़ी पारी में तबदील करने में नाकमयाब रहे।


इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। इस सीजन में कुल सातवीं जीत के साथ ही हैदराबाद के पास अब 14 अंक हैं। दूसरी तरफ हैदराबाद का रन रेट भी +0.406 है। वहीं, लखनऊ की टीम के लिए छठी हार साबित हुई।

ये भी पढ़ें: रोहित,पंड्या,विराट नहीं, ये दो खिलाड़ी दिला सकते हैं टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version