Saturday, June 20

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच का पद छोड़ दिया था। उनको आरआर की मैनेजमेंट हायर पोस्ट दे रही थी, लेकिन उन्होंने उसको लेने से मना कर दिया था। अब उनके यह पद छोड़ने के बाद खबरें आ रही हैं कि वो इन टीमों की कोचिंग करते हुए दिख सकते हैं।

दरअसल राहुल द्रविड़ की कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। जिसके बाद रिव्यू मीटिंग में उनको डायरेक्टर बनाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने वो लेने से मना कर दिया था। उनकी और कप्तान संजू सैमसन की अनबन की खबरें भी आ रही थीं।

क्योंकि खिलाड़ियों को रिटेन करने को लेकर कप्तान की बिल्कुल नहीं सुनी गई थी, जिसके चलते जॉस बटलर और ट्रेंट बोल्ट जैसे प्लेयर्स को रिलीज कर दिया गया था। उसी के बाद अब संजू सैमसन के फ्रेंचाइज़ी को छोड़ने की बात हो रही थी, लेकिन द्रविड़ के जाने से शायद वो अपना फैसला बदल सकते हैं और रुकने का निर्णय ले सकते हैं।

IPL 2026 में इन टीमों के हेड कोच बन सकते हैं राहुल द्रविड़

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

Rahul Dravid Can Coach KKR In IPL 2026
Rahul Dravid Can Coach KKR In IPL 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने भी अपना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से मना कर दिया था और उन्होंने उसे छोड़ दिया था। इस दिग्गज कोच ने साल 2023 में कोचिंग की कमान संभाली थी। उनकी कोचिंग में केकेआर की टीम का प्रदर्शन मिला-जुला ही रहा था। साल 2023 और 2025 में तो टीम प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी, जबकि 2024 में एक दशक के बाद खिताब अपने नाम किया था।

चंद्रकांत पंडित के कोचिंग छोड़ने के बाद अब राहुल द्रविड़ को कोच बनाया जा सकता है। क्योंकि केकेआर की टीम में बहुत से युवा खिलाड़ी हैं और नए खिलाड़ियों को कैसे गाइड करना है तथा उनसे कैसे नतीजा निकालना है, यह उन्हें भली-भांति पता है। इसलिए उन्हें कोच बनाया जा सकता है। उनके आने से टीम को अच्छी गाइडेंस भी मिलेगी।

2. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)

Rahul Dravid Can Coach LSG In IPL 2026
Rahul Dravid Can Coach LSG In IPL 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर हैं। लेकिन उनकी कोचिंग में दो सालों में कुछ खास नतीजे नहीं देखने को मिले हैं। एलएसजी की टीम ने अपने शुरुआती दो सालों में प्लेऑफ में जगह बनाई थी, पर लैंगर के आने के बाद से ऐसा नहीं हो रहा है। संजीव गोयनका बदलावों में विश्वास रखते हैं और नतीजा न मिलने पर वो जल्दी चेंज करते रहते हैं। इसी साल जहीर खान ने भी आईपीएल के बाद मेंटॉर का पद छोड़ दिया था।

संजीव गोयनका मार्केट में उपलब्ध बड़े खिलाड़ियों को भी अपनी टीम में जोड़ना चाहते हैं। केएल राहुल, ऋषभ पंत — ये कुछ उदाहरण हैं। राहुल द्रविड़ जैसे बड़े खिलाड़ी को वो अपनी टीम का हेड कोच बना सकते हैं, क्योंकि लैंगर की कोचिंग में नतीजे नहीं आ रहे थे।

1. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

Rahul Dravid Can Coach Delhi Capitals In IPL 2026
Rahul Dravid Can Coach Delhi Capitals In IPL 2026

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी हैं। लेकिन उनकी कोचिंग में टीम ने शुरुआत तो बहुत शानदार की थी, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हुई थी। जिसके बाद फ्रेंचाइज़ी मालिक खुश नहीं नजर आ रहे थे। डीसी एकलौती टीम है जिसके लिए राहुल द्रविड़ पहले भी कोचिंग स्टाफ में जुड़ चुके हैं। साल 2016 के आईपीएल में वो मेंटॉर की भूमिका निभा रहे थे।

दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइज़ी भी लगातार बदलाव के लिए जानी जाती है। मीडिया खबरों की मानें तो पिछले साल कप्तानी संभालने वाले अक्षर पटेल को भी हटाया जा सकता है। सौरव गांगुली दिल्ली की फ्रेंचाइज़ी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। उनके और द्रविड़ के रिश्ते काफी अच्छे हैं। उन्होंने ही ‘द वॉल’ को टीम इंडिया का कोच बनाने के लिए राजी किया था। राजस्थान रॉयल्स का हाथ छोड़ने के बाद वो एक बार फिर से डीसी का हेड कोच बनवा सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version