Saturday, February 14

विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से हैं। उन्होंने अपने पीक में दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाये हैं। यहीं नहीं वो भले ही टॉप आर्डर के बल्लेबाज थे लेकिन वो मैच फिनिश करना भी बखूबी जानते थे। उन्होंने मुश्किल से मुश्किल पिच और परिस्थिति में अपनी टीम को संकट से उभारा है।

उनकी तुलना दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों से होती है और रिकार्ड्स भी इसकी गवाही देते हैं। वो इस खेल के महानतम बल्लेबाजों में से तो हैं ही और साथ में अपने दशक के सबसे बड़े बल्लेबाज है। भारत और पकिस्तान दो पड़ोसी मुल्क, जिनमें बहुत सी समानताएं हैं, जिसके कारण यहाँ खेल में भी लगातार तुलना की जाती है।

गावस्कर, सचिन तेंदुलकर के बाद अब विराट कोहली से भी इन 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तुलना की जाती थी लेकिन कोई भी उनके आस पास नहीं आ सका। तो चलिए जानते हैं कि जिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तुलना विराट से होती थी, वो इस समय कहां है।

इन 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की होती थी विराट कोहली से तुलना

उमर अकमल

Umar Akmal
Umar Akmal

पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल काफी अच्छे बल्लेबाज थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कुछ शानदार पारियां खेलकर अपना नाम कमाया था। उनकी और कोहली के अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत लगभग एक समय पर हुई थी। उनके दमदार प्रदर्शन को देखकर उनकी और कोहली की तुलना की जाती थी, लेकिन परिपक्वता की कमी के कारण वो मैच में ख़राब शॉट्स लगाकर आउट हो जाते थे, जिसके चलते उन्हें लगातार आलोचना का सामना करना पड़ता था।

अकमल ने कई बार अहम मौकों पर लापरवाही भरा शॉट खेलकर अपना विकेट दिया था, जिसके चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उन्हें सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से वैसी बैकिंग नहीं मिली, जिसके चलते वो लम्बे समय तक नहीं खेल सकें। अकमल इस समय सोशल मीडिया साईट पर वीडियो बनाने के साथ क्रिकेट एक्सपर्ट का काम करते है।

अकमल ने पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट मुकाबलों में 35.82 की औसत से 1003 रन बनाये थे। जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 121 मैचों में 34.34 की औसत से 3194 रन बनाये है, जिसमें 2 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है. जबकि टी20 फॉर्मेट में उनके नाम 84 मैचों में 26.00 की औसत और 122 के स्ट्राइक रेट से 1690 रन दर्ज है।

अहमद शहजाद

Ahmad Shehzad
Ahmad Shehzad

पाकिस्तान के एक और उभरते हुए स्टार बल्लेबाज अहमद शहजाद ने अपने करियर की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की थी। वो अपने देश की तरफ से तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे, जो उनका टैलेंट और हर परिस्थिति में अच्छा करने की क्षमता को दिखाता था।

जैसे=जैसे उनका प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा था वैसे-वैसे पाकिस्तानी समर्थक उनको सर आँखों पर चढ़ा रहे थे। उनको पाकिस्तान का अगले दशक का बेस्ट बल्लेबाज माना जा रहा था और उनकी तुलना भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से की जाने लगी थी। लेकिन फिटनेस और अनुशासन की समस्या के चलते उनका गेम ढलान की तरफ जाने लगा, जिसके चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया।

हालाँकि, अभी भी उनकी उम्र सिर्फ 33 साल है, लेकिन सेलेक्टर्स अब उनसे आगे बढ़ चुके हैं। वो इस समय न्यूज़ चैनल में बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट और सोशल मीडिया खासकर यूट्यूब में वीडियो बनाते नजर आते है।

अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के लिए 13 मुकाबलों में 40.91 की औसत से 982 रन बनाये थे जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। जबकि वनडे में उन्होंने 81 मुकाबलों में 32.56 की औसत से 2605 रन बनाने के साथ साथ 6 शतक और 14 अर्धशतक लगाए है। जबकि टी20 में उनके नाम 59 मुकाबलों में 25.80 की औसत से 1471 रन दर्ज है जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है।

बाबर आज़म

Babar Azam
Babar Azam

पकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म को एशिया कप 2025 के लिए टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। पिछले कुछ समय पहले तक उनकी विराट कोहली से तुलना की जाती थी, लेकिन अब वो टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो रहे है। कप्तानी जाने से लेकर टीम से ड्रॉप होने तक उन्होंने सब कुछ देख लिया है और अब उनका करियर भी ख़त्म होने की तरफ अग्रसर है।

उन्होंने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो वो काफी प्रॉमिसिंग खिलाड़ी लगते थे और कुछ समय तक वैसा प्रदर्शन भी किया। लेकिन जल्दी कप्तानी मिलना उनके करियर के लिए ख़राब साबित हुआ। अपना एवरेज बढ़ाने के चक्कर में उन्होंने पाकिस्तान में सपाट विकेट बनवाना शुरू कर दिया, ताकि उनका एवरेज बढ़िया हो सके, जो हुआ भी था।

जैसे ही उन्होंने पाकिस्तानी की सड़कों में रन बनाये वैसे ही उनकी तुलना विराट कोहली से होने लगी। उस दौरान वो भले ही आईसीसी टूर्नामेंट में फेल हो रहे थे लेकिन उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी जिसके चलते उनकी बल्लेबाजी की इतनी बात नहीं हो रही थी।

हालाँकि, जब सपाट विकेट बनाने के बाद भी टीम अपने घर में सीरीज जीतने में सफल नहीं हो रही थी और पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के हाथों हारकर पहले राउंड से बाहर हो गयी, जिसके बाद उनकी कप्तानी भी चली गयी। उसके बाद ख़राब फॉर्म के चलते उन्हें टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था। उस झटके के बाद से वो उभर ही नहीं पाए और अब तो किसी भी फॉर्मेट में रन नहीं बना पा रहे है। उनको किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाए 70 से ज्यादा पारियां हो गयी है।

बाबर आज़म ने टेस्ट क्रिकेट में 59 मुकाबलों में 42.77 की औसत से 4235 रन बनाये है, जिसमें 9 शतक और 29 अर्धशतक शामिल है। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 134 मैचों में 54.23 की औसत से 6291 रन दर्ज है जिसमें 19 शतक और 37 अर्धशतक शामिल है। जबकि टी20 क्रिकेट में उन्होंने 128 मुकाबलों में 39.83 की औसत और 129 के स्ट्राइक रेट से 4223 रन बनाये है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version