Former Pros Still Playing In Non-League 2025-26: फुटबॉल जगत में अक्सर माना जाता है कि उम्र और समय के साथ खिलाड़ी धीरे-धीरे मैदान से दूरी बना लेते हैं। लेकिन कुछ ऐसे नाम भी हैं जो खेल के प्रति अपने जुनून के चलते अब भी मैदान पर डटे हुए हैं। यही वजह है कि 2025-26 सीजन में कई पूर्व प्रोफेशनल फुटबॉलर इंग्लैंड की नॉन-लीग टीमों में खेलते नजर आ रहे हैं।
इन खिलाड़ियों में Arsenal, Chelsea और Liverpool जैसे बड़े क्लबों के नाम भी शामिल हैं। करियर के सुनहरे दिनों में यूरोप की टॉप लीगों में खेलने वाले ये खिलाड़ी अब छोटे क्लबों और निचली डिवीज़न में अपना अनुभव बांट रहे हैं। आइए जानते हैं उन 11 पूर्व प्रोफेशनल फुटबॉलर्स के बारे में, जो अब भी नॉन-लीग फुटबॉल में सक्रिय हैं।
ये हैं वो 11 पूर्व प्रोफेशनल फुटबॉलर्स जो अब भी नॉन-लीग में खेल रहे हैं
11. एडम हैमिल (Adam Hammill)
लिवरपूल एकेडमी से निकले हैमिल ने अपना करियर चैंपियनशिप में बिताया। 2019 के बाद से वे नॉन-लीग फुटबॉल खेल रहे हैं और अब 37 साल की उम्र में Maghull (North West Counties League Division One North) के लिए खेलते हैं।
10. गेविन होएट (Gavin Hoyte)
आर्सेनल के पूर्व डिफेंडर गेविन होएट अब Sittingbourne (Isthmian League South East Division) के लिए खेलते हैं। वे Trinidad and Tobago के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इससे पहले वे Maidstone United के कप्तान भी रहे।
9. माइकल वुड्स (Michael Woods)
चेल्सी एकेडमी से निकले वुड्स को कभी इंग्लैंड अंडर-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था। लेकिन करियर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। अब वे Whitby Town (नॉन-लीग क्लब) के लिए खेल रहे हैं।
8. गैरी हूपर (Gary Hooper)
सेल्टिक और नॉर्विच सिटी के लिए खेल चुके वाले हूपर ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत और UAE में भी खेला। अब वे Essex की टीम Maldon & Tiptree (Isthmian League North Division) के लिए मैदान पर उतरते हैं।
7. मार्विन सोर्डेल (Marvin Sordell)
वैटफोर्ड और बोल्टन के लिए खेलने वाले सोर्डेल ने प्रीमियर लीग में 17 मैच खेले, लेकिन वे एक भी गोल नहीं कर पाए। वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 28 साल की उम्र में रिटायर हुए, लेकिन 2025 में उन्होंने वापसी की और Kettering Town से खेलना शुरू किया। अब वे Rayners Lane (Southern League Division One Central) के लिए खेल रहे हैं।
6. नाइल रेंजर (Nile Ranger)
प्रीमियर लीग और EFL में खेल चुके नाइल रेंजर का करियर मैदान से बाहर के विवादों के कारण डगमगा गया। वे मानते हैं कि यदि उन्होंने अनुशासन बनाए रखा होता, तो उनका करियर टॉप लेवल पर जारी रह सकता था। फिलहाल वे 33 साल की उम्र में Kettering Town (सातवीं डिवीज़न) के लिए खेल रहे हैं।
5. लिरॉय लिटा (Leroy Lita)
रीडिंग के पूर्व स्ट्राइकर लिटा 2018 से लगातार नॉन-लीग फुटबॉल खेल रहे हैं। फिलहाल वे Barwell FC के लिए खेलते हैं। 40 साल की उम्र में भी उनका गोल रिकॉर्ड बेहतरीन है और उन्होंने अब तक नॉन-लीग में 10 अलग-अलग क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है।
4. एडम ले फॉन्द्रे (Adam Le Fondre)
रीडिंग के लिए खेल चुके एडम ले फॉन्द्रे का करियर ऑस्ट्रेलिया, भारत और स्कॉटलैंड तक फैला रहा। अब वे FC United of Manchester (सातवीं डिवीज़न) के लिए खेलते हैं। 38 वर्षीय फॉरवर्ड ने पिछले सीजन में 17 गोल दागे और साथ ही City Football Group के लिए वीडियो स्काउट के तौर पर भी काम करते हैं।
3. ग्रांट होल्ट (Grant Holt)
नॉर्विच सिटी के लिए गोल करने वाले ग्रांट होल्ट अब भी मैदान पर सक्रिय हैं। 44 साल की उम्र में वे Dereham Town के लिए रजिस्टर्ड खिलाड़ी हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि उन्हें क्लब की स्क्वाड लिस्ट में डिफेंडर के तौर पर दर्ज किया गया है।
2. जेफ़रसन मोन्टेरो (Jefferson Montero)
पूर्व Swansea City स्टार मोन्टेरो अब इंग्लैंड के नौंवें स्तर की टीम FC St Helens के लिए खेल रहे हैं। 35 वर्षीय इक्वाडोरियन विंगर ने अपने करियर में 64 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 2014 फीफा वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया। हैरानी की बात यह है कि इतने अनुभवी खिलाड़ी अब Chadderton और West Didsbury जैसी टीमों के खिलाफ खेलते दिखते हैं।
1. चार्ली ऑस्टिन (Charlie Austin)
पूर्व प्रीमियर लीग स्ट्राइकर चार्ली ऑस्टिन ने पिछले साल AFC Totton को नेशनल लीग साउथ तक पहुंचाने में मदद की थी। अब 2025-26 सीजन में वे Basingstoke Town के लिए खेल रहे हैं। दिलचस्प बात यह रही कि, क्लब ने उनके ट्रांसफर के लिए फैंस से फंडिंग कराई। मैनेजर डैन ब्राउनली के मुताबिक, यह पूरे क्लब के लिए एक ऐतिहासिक पल था।
फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







