Monday, February 23

आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कुछ टीमों ने, जिन्होंने पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, इस बार उन्होंने बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को बाहर किया है और टीम बनाने के लिए बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में जा रही हैं।

हालाँकि यह मिनी ऑक्शन है, इसलिए ज्यादातर अच्छे खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे। लेकिन उसके बाद भी टीमें स्लॉट के हिसाब से खिलाड़ियों को चुन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन छिपे रुस्तम खिलाड़ियों के बारे में, जिनको अच्छी रकम में खरीदा जा सकता है।

इन 3 छुपे रुस्तम खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 ऑक्शन में मिल सकती हैं अच्छी रकम

1. टिम सीफर्ट (Tim Seifert)

Tim Seifert
Tim Seifert

न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को आरसीबी ने रिलीज कर दिया है। क्योंकि उनके पास जितेश शर्मा के रूप में कीपर मौजूद हैं, इसलिए उन्होंने उनको जाने दिया है। हालाँकि कुछ टीमें ऐसी हैं जिनके पास कीपर ही नहीं हैं और कई फ्रैंचाइज़ी को बैकअप कीपर की ज़रूरत है। तो ऐसे में टिम सीफर्ट एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास एक भी विकेटकीपर नहीं है और उन्हें ऐसा कीपर चाहिए जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सके, और सीफर्ट वहाँ परफेक्ट फिट बैठ सकते हैं। यही नहीं, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास भी बैकअप कीपर नहीं है, ऐसे में वो भी उनको अपनी टीम में लेने के लिए उत्साहित हो सकती हैं।

2. लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi)

Lungi Ngidi
Lungi Ngidi

साउथ अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज कर दिया है। क्योंकि उनके पास जोश हेज़लवुड पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। लुंगी व्हाइट-बॉल के काफी अच्छे गेंदबाज हैं और आरसीबी को पहला खिताब जिताने में उनकी भूमिका बहुत बड़ी थी।

इस ऑक्शन में कई ऐसी टीमें हैं जिनको ऐसा गेंदबाज चाहिए जो डेथ में अच्छी गेंदबाजी कर सके और लुंगी उसमें परफेक्ट फिट बैठते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को डेथ बॉलर चाहिए और वो उनके ऊपर दांव लगा सकती हैं।

3. वनिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga)

Wanindu Hasaranga
Wanindu Hasaranga

श्रीलंका के लेग स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा को राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया है। क्योंकि उनके पास कई स्पिन गेंदबाजी के विकल्प पहले से ही उपलब्ध हैं। हालाँकि कई ऐसी टीमें हैं जिनको स्पिन गेंदबाजों की ज़रूरत है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं। इन सभी टीमों को अच्छा स्पिन गेंदबाज चाहिए और हसरंगा एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version