Monday, February 2

आईपीएल 2026 के रिटेंशन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे फ्रैंचाइज़ी ऑक्शन की तैयारी में लगी हुई हैं। पिछले सीजन जिन टीमों ने खराब प्रदर्शन किया था, वो इस बार उसे सुधारने के प्रयास करेंगी और नीलामी में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।

पिछले सीजन कई खिलाड़ी ऐसे थे जिनको किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, लेकिन इस बार उनके ऊपर पैसों की बारिश की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइज़ी की नज़र टिकी हुई है।

इन 3 अनसोल्ड प्लेयर्स पर फ्रैंचाइज़ी खेल सकती हैं आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दांव

1. पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

Prithvi Shaw
Prithvi Shaw

साल 2018 में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले पृथ्वी शॉ पिछले साल अनसोल्ड रह गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी घरेलू टीम भी बदल दी है और अब उनके बल्ले से भी रन निकलना शुरू हो गए हैं। पहले तो इस बल्लेबाज़ ने चंडीगढ़ के खिलाफ फॉर्म में वापसी करते हुए दोहरा शतक लगाया था। उसके बाद भी अर्धशतक जड़ा।

पृथ्वी इस ऑक्शन में कई टीमों के रडार में हो सकते हैं। वो महाराष्ट्र से खेलते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज भी उसी टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में उन्हें टीम में लिया जा सकता है। यही नहीं, कई ऐसी टीमें हैं जिन्हें ओपनर की जरूरत है, वो उनके ऊपर दांव लगा सकती हैं।

2. औकिब नबी (Auqib Nabi)

Auqib Nabi
Auqib Nabi

जम्मू–कश्मीर के तेज गेंदबाज़ औकिब नबी पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन वो अभी तक अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, इस घरेलू सीजन में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा है। जिसके चलते कई फ्रैंचाइज़ी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को नई गेंद के गेंदबाज़ की आवश्यकता है और उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें खरीदा जा सकता है।

3. सरफराज खान (Sarafraz Khan)

Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan

टीम इंडिया के बल्लेबाज सरफराज खान के लिए पिछले कुछ महीने काफी खराब गए हैं। पहले तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शतक लगाने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका नहीं दिया गया और उसके बाद उन्हें अचानक से बिना किसी कारण टीम से बाहर कर दिया गया। यही नहीं, जब इस बल्लेबाज़ ने इंडिया A के लिए अच्छा प्रदर्शन किया तो उन्हें वहां से भी निकाल दिया गया।

हालांकि घरेलू क्रिकेट में वो अपना काम कर रहे हैं और लगातार रन बना रहे हैं। वो स्पिन के काफी अच्छे बल्लेबाज़ हैं और फास्ट गेंदबाज़ी के खिलाफ भी उन्होंने सुधार किया है। कुछ टीमों को मिडल ऑर्डर में ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो स्पिन को काउंटर कर सकें। ऐसे में इस ऑक्शन में उन्हें कोई टीम खरीद सकती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version