Thursday, March 19

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को हो चुकी है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम अन्य सभी सात टीमों के खिलाफ ग्रुप स्टेज में एक-एक मैच खेलेगी, जिसमें से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। भारतीय महिला टीम अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने की तैयारी में है। सभी फैंस की निगाहें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और युवा हरलीन देओल पर होंगी।

भारत के लिए  ये 3 खिलाड़ी बन सकती है गेम चेंजर

1. हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर अपना पांचवां विश्व कप खेल रही हैं, लेकिन पहली बार वह वनडे विश्व कप में टीम की कमान संभालती नज़र आएँगी। उन्होंने इस मौके को बचपन का सपना सच होने जैसा बताया। हरमनप्रीत का पूरा ध्यान इस बार के महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 पर है। इस दौरान भारत ने कई बार 300 से अधिक रन बनाकर जीत दर्ज की है, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।

3-women-batsmen-can-be-game-changers-for-india
Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कुल 24 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिनमें उन्होंने 906 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 171* (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2017) रहा है। इस बार के विश्व कप में भारत को खिताब जिताने में कौर का अनुभव काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

2. स्मृति मंधाना

टीम इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना के पास महिला वर्ल्ड कप 2025 में अपनी फॉर्म को जारी रखने का अच्छा अवसर है। इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया को स्मृति से बड़ी पारी की जरूरत होगी। मंधाना अब तक 13 शतक लगा चुकी हैं और वह न्यूजीलैंड की सूज़ी बेट्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। यदि वह इस टूर्नामेंट में शतक लगाती हैं, तो उनकी सेंचुरी की संख्या 14 हो जाएगी और वह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग (15) के और करीब पहुंच जाएंगी। साथ ही, उनकी शतकों की हैट्रिक भी पूरी हो जाएगी।

3-women-batsmen-can-be-game-changers-for-india
Smriti Mandhana

अगर मंधाना शतक लगाकर 112 रन बना लेती हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगी और ऐसा करने वाली दुनिया की सिर्फ 5वीं महिला खिलाड़ी बन जाएंगी, जबकि भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर होंगी। महिला वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक कुल 18 मैच खेले हैं, जिनमें 590 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ 123 रन रहा है।

3. हरलीन देओल

हरलीन देओल ने फरवरी 2019 में इंग्लैंड दौरे पर वनडे में डेब्यू किया था। सीरीज़ में लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मई 2019 में चैलेंजर टूर्नामेंट में ट्रेलब्लेज़र्स टीम के लिए चुनी गईं। वहां खेलते हुए हरलीन ने लगातार 30+ स्कोर किए और परिपक्वता का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 मार्च 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20I में डेब्यू किया। जुलाई 2022 में उन्हें इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। WPL 2023 की नीलामी में गुजरात जायंट्स ने उन्हें 40 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा।

3-women-batsmen-can-be-game-changers-for-india
Harleen Deol

हरलीन की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें महिला वर्ल्ड कप 2025 की टीम में शामिल किया गया। उन्होंने अभी तक कोई वनडे विश्व कप नहीं खेला था। वनडे क्रिकेट में उन्होंने अब तक कुल 32 मैच खेले हैं, जिनमें 33.62 की औसत से 975 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक शामिल है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 115 रन रहा है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में हरलीन देओल ने 2 मैचों में 94 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 46 रन की पारी खेली थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version